छत्तीसगढ़ और झारखंड में इनामी तीन माओवादी ढेर, भारी बारिश के बीच हुई मुठभेड़
छत्तीसगढ़ और झारखंड में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में इनामी तीन माओवादी मारे गए। कांकेर-बस्तर सीमा पर स्थित मंडा पहाड़ पर मुठभेड़ में मारे गए आरकेबी डिवीजन की सेंट्रल कमेटी के सचिव विजय रेड्डी पर 25 लाख व डिविजनल कमेटी मेंबर लोकेश सलामे पर 10 लाख जबकि पश्चिम सिंहभूम में मारे गए माओवादी संगठन के एरिया कमांडर अरुण करकी पर दो लाख रुपये का इनाम था।

जागरण टीम, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ और झारखंड में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में इनामी तीन माओवादी मारे गए। कांकेर-बस्तर सीमा पर स्थित मंडा पहाड़ पर मुठभेड़ में मारे गए आरकेबी डिवीजन की सेंट्रल कमेटी के सचिव विजय रेड्डी पर 25 लाख व डिविजनल कमेटी मेंबर लोकेश सलामे पर 10 लाख, जबकि पश्चिम सिंहभूम में मारे गए माओवादी संगठन के एरिया कमांडर अरुण करकी पर दो लाख रुपये का इनाम था।
भारी बारिश के बीच मुठभेड़ शुरू हुई
अरुण सुकमा का रहने वाला था। उसके शव के पास से एक एसएलआर भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार मंडा पहाड़ पर बुधवार दोपहर भारी बारिश के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।
शाम को फायरिंग रुकने के बाद दोनों माओवादियों के शव बरामद हुए। विजय रेड्डी फंडिंग के अलावा माओवादी रणनीतियां तैयार करता था। वहीं, लोकेश सलामे के आत्मसमर्पण के लिए दो साल से प्रयास किया जा रहा था।
अरुण स्वतंत्रता दिवस के मौके कुछ करने की खिराक में था
माओवादी अरुण स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी हिंसक घटना को अंजाम देने के फिराक में था। सूचना मिलने के बाद चाईबासा पुलिस ने कोबरा 209 बटालियन के साथ संयुक्त टीम का गठन कर छापेमारी अभियान शुरू किया। लगभग एक घंटे चली मुठभेड़ में अरुण करकी मारा गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।