Move to Jagran APP

बच्ची के जन्म लेते ही अस्पताल पहुंचे तीन पिता, ये ट्विस्ट भरी कहानी जान आप भी हो जाएंगे हैरान

कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उस वक्त सभी लोग हैरान रह गए जब एक नवजात बच्ची के पिता होने का दावा तीन व्यक्तियों ने किया। मामला जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 01:55 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 01:55 PM (IST)
बच्ची के जन्म लेते ही अस्पताल पहुंचे तीन पिता, ये ट्विस्ट भरी कहानी जान आप भी हो जाएंगे हैरान
बच्ची के जन्म लेते ही अस्पताल पहुंचे तीन पिता, ये ट्विस्ट भरी कहानी जान आप भी हो जाएंगे हैरान

कोलकाता, एजेंसी। दक्षिण कोलकाता के एक अस्पताल में सभी लोग उस वक्त हैरान हो गए जब 3 व्यक्तियों ने एक नवजात बच्ची के पिता होने का दावा किया। मामला सामने आने के बाद IRIS अस्पताल प्रबंधन के होश उड़ गए।  मामला बढ़ते देख अस्पताल ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। 

loksabha election banner

अस्पताल पहुंचे दो युवकों ने किया बच्ची के पिता होने का दावा
एक 21 वर्षीय महिला ने बच्ची को जन्म दिया और उसके बाद एक नहीं बल्कि तीन-तीन आदमी खुद को बच्ची का पिता बताने लगे।  21 साल की महिला अपनी मां के साथ अस्पताल पहुंची यहां अस्पताल का फॉर्म भरते वक्त व्यक्ति  दीपंकर पाल नामक युवक ने पिता की जगह अपना नाम लिख दिया। इसके बाद महिला का ऑपरेशन हुआ और उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद महिला ने वाट्सएप स्टेट्स में अपने मां बनने की जानकारी दी। उसका सटेट्स देखने के बाद हर्ष नाम का युवक वहां पहुंचा उसने दावा किया कि वह महिला का असली पति है। दोनों युवकों के बीच जमकर बहस हुई। प्रबंधन ने दोनों को अस्पताल के बाहर किया और फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी।

  

कहानी में नया ट्विस्ट सामने आया तीसरा पिता
पुलिस अभी मामला समझने की कोशिश कर ही रही थी कि एक और नाया ट्विस्ट तब आया जब वहां तीसरा व्यक्ति प्रदीप राय भी पहुंच गया और उसने भी बच्ची के पिता होने का दावा किया। इसके बाद महिला से किसी और को मिलने की इजाजत नहीं दी गई।

पुलिस ने कहा दिखाओ मैरिज सर्टिफिकेट 
पुलिस ने दोनों युवकों से कहा कि वह अपना मैरिज सर्टिफिकेट दिखाएं। देर शाम हर्ष मैरिज सर्टिफिकेट लेकर अस्पताल पहुंचा। इसके बाद दीपांकर ने मान लिया कि वह महिला का दोस्त है। महिला की मां ने हर्ष को पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस ने महिला के होश में आने का इंतजार किया। इसी बीच सोमवार को अस्पताल पहुंचे तीसरे व्यक्ति ने कहा कि वह महिला का पति तो नहीं है लेकिन बच्ची का पिता है। महिला ने होश में आने के बाद बताया कि दूसरा शख्स हर्ष ही उसका पति है। 

प्यार और फिर तकरार परिवार ने नहीं किया स्वीकार
युवती ने बताया कि अप्रैल में हर्ष के साथ उसने शादी की थी। लेकिन, उसके परिवार ने उसे स्वीकार नहीं किया। महिला ने अपने पिता के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज की। कुछ दिन हर्ष को जेल में गुजारने पड़े जिसके बाद दोनों के बीच सुलह हो गई। पति ने बताया कि दोनों की मुलाकात ए क्लब में हुई थी दोनों में प्यार हुआ। इसके बाद महिला प्रेग्नेंट हो गई और शादी के लिए कहने लगी। हालांकि, पति को लगा कि दोनों की उम्र शादी के लिए कम है जिस पर महिला ने उसके खिलाफ रेप की शिकायत कर दी। बाद में दोनों ने शादी कर ली लेकिन, दोनों के परिवारों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.