महाराष्ट्र में कुरियर के लिए आए पार्सल में विस्फोट, 3 लोग घायल
यह पार्सल पुणे में 'शरहद' के अध्यक्ष संजय नाहर के पास भेजने के लिए आया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि धमाके की वजह क्या थी?
By Tilak RajEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 08:05 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 08:05 PM (IST)
style="text-align: justify;">अहमदनगर, पीटीआइ। महाराष्ट्र के अहमदनगर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कुरियर कंपनी के दफ्तर में एक पार्सल में धमाका हो गया। इसमें कुरियर कंपनी के तीन कर्मचारी घायल हो गए। यह पार्सल पुणे के एनजीओ 'शरहद' के प्रमुख के पास भेजने के लिए आया था। यह एनजीओ देश के सीमाई इलाकों में काम करता है।
कोतवाली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अभय परमार के अनुसार, पार्सल में धमाका मंगलवार रात करीब दस बजे उस समय हुआ, जब मालीवाड़ा इलाके में स्थित एक निजी कुरियर कंपनी के कर्मचारी उसे उठा रहे थे। घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पार्सल पुणे में 'शरहद' के अध्यक्ष संजय नाहर के पास भेजने के लिए आया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि धमाके की वजह क्या थी? इधर, नाहर ने कहा, 'मुझे पुलिस से जानकारी मिली कि पार्सल मेरे पास भेजने के लिए आया था।'
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें