Move to Jagran APP

जयपुर: सांभर झील के पास मृत मिले देश विदेश से आए 1000 पक्षी

राजस्थान की संभार झील के पास 1000 पक्षी मृतक पाए गए थे। अभी तक इन सभी पक्षियों की मृत्यु का वजह नहीं पता चल पाया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 11:38 AM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 11:38 AM (IST)
जयपुर: सांभर झील के पास मृत मिले देश विदेश से आए 1000 पक्षी
जयपुर: सांभर झील के पास मृत मिले देश विदेश से आए 1000 पक्षी

जयपुर, एएनआइ।  जयपुर की झील सांभर के आसपास प्रवासी प्रजातियों सहित लगभग 1000 पक्षी मृत पाए गए। सहायक वन संरक्षक, संजय कौशिक ने कहा कि हम पानी का परीक्षण करवाएंगा की कही ये दूषित तो नहीं था या फिर  इन सभी पक्षियों की मौत किसी वायरल बीमारी के कारण हुई है। प्रथम दृष्टया में ये शिकार का मामना नहीं लग रहा है। 

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, झील के पास करीब 15 प्रजातियों के पक्षी मृत पड़े हुए थे। इनमें से कई पक्षी तो ऐसे थे जो अपने दम पर कभी उठ भी नहीं पा रहे थे। वन कर्मचारियों ने झील क्षेत्र के बीच से पक्षियों को इलाज के लिए किनारे लेकर आए थे। 

जांच के बाद ही पता चलेगा कारण

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि पक्षियों के मरने की घटना करीब 10-15 दिन पुरानी है। इनकी मौत के पीछे क्या कारण है ये तो जांच करने के बाद ही पता चल पाएगा। स्थानियों लोगों के अनुसार, यहां लगभग 5 से 8 पक्षियों की मौत हुई है। वहीं स्थानीय प्रशासन का कहना है कि करीब 1,500 पक्षियों की मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि आजतक उन्होंने ऐसा नजारा नहीं देखा है।                

स्थानीयों ने बताया आंखों देखा मजर

एक स्थानीय निवासी ने कहा कि वह हर रोज झील के पास पक्षियों को देखने जाता है। हर रोज की तरह जैसे ही वह झील के पास पहुंचा तो झील के पास कुछ उभरी हुई चीज दिखाई दी। मैंने तुरंत ही अपने दोस्तों को बुलाया और इसके बाद हमने देखा की सांभर झील में पक्षी मरे हुए हैं। ग्रीन बी ईटर, ब्लैक शेल्डर काइट कैसपियन गल, रूडी शेल डक,  कॉनम टील, नॉदर्न शावलर,  पिनटेल, वुड सेंड पाइपर पाइड ऐबोसिट लिटिल रिंग्स प्लोवर, लेसर सेंड प्लोवरल जैसी प्रजातियों के पक्षी शामिल हैं।        


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.