विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तूतीकोरिन में 17 करोड़ का हशीश तेल जब्त, मालदीव तस्करी की कोशिश में चार गिरफ्तार

Published: Tue, 29 Sep 2026 09:05 PM (IST)

तूतीकोरिन पुलिस ने 17 करोड़ रुपये मूल्य का हशीश का तेल जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

तूतीकोरिन में 17 करोड़ रुपये के हशीश तेल के साथ चार गिरफ्तार।

तूतीकोरिन में 17 करोड़ रुपये के हशीश तेल के साथ चार गिरफ्तार।

HighLights

  1. तूतीकोरिन में 17 करोड़ रुपये का हशीश तेल जब्त।

  2. मादक पदार्थ मालदीव तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे।

  3. कोयंबटूर से लाई गई खेप के साथ चार गिरफ्तार।

डिजिटल डेस्क,तूतीकोरिन। पुलिस ने तूतीकोरिन में 17 करोड़ रुपये मूल्य का हशीश का तेल जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित मादक पदार्थ मालदीव में तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। हशीश तेल भांग के पौधे से निकाला गया मादक पदार्थ होता है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मादक पदार्थों की आवाजाही के संबंध में मिली सूचना के आधार परपुलिस दल ने खेप को रोका। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मादक पदार्थ को सोमवार को कार से कोयंबटूर से तूतीकोरिन लाया गया था। आरोपितों ने खेप को समुद्र के रास्ते मालदीव पहुंचाने की साजिश रची थी।

इस बीच चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर संयुक्त सीमा-शुल्क आयुक्त केएम. राजेश ने कहा कि चेन्नई कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने भारतीय महिला यात्री को रोका। वह शनिवार को कुआलालंपुर से चेन्नई एयरपोर्ट पहुंची थी। सामान की जांच करने पर चार पैकेट मिले। इस पैकेट को जब्त कर लिया गया है।

नारकोटिक ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर उसमें गांजा होने की पुष्टि हुई। बरामद प्रतिबंधित पदार्थ का वज़न 3,424 ग्राम था। इसका मूल्य लगभग 1.20 करोड़ रुपये है। आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)