VIDEO: तेज रफ्तार कार की टक्कर से हवा में उछली बाइक, पास खड़ा श्रद्धालु गंभीर घायल
तमिलनाडु के तूतीकोरिन में मनिनगर ब्रिज पर एक तेज रफ्तार कार ने खड़ी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पास ...और पढ़ें

तेज रफ्तार कार की टक्कर से हवा में उछली बाइक। (सोशल मीडिया)
HighLights
तेज रफ्तार कार ने खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मारी।
चाय पी रहा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिरा।
हादसे का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है।
डिजिटल डेस्क, तूतीकोरिन। तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले के साथनकुलम के पास मनिनगर ब्रिज पर एक चाय की दुकान के पास खड़ी बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया।
कुलसेकरापट्टिनम मुथारम्मन मंदिर से लौट रहा श्रद्धालु दुकान के पास चाय पी रहा थी, तभी कार की टक्कर से खड़ी बाइक हवा में उछल गई।
तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी
तेज रफ्तार कार ने जब बाइक को टक्कर मारी तो बाइक पर बैठा व्यक्ति तो सुरक्षित बच गया, लेकिन मोटरसाइकिल हवा में उछलकर पास ही चाय पी रहे दूसरे श्रद्धालु से जा टकराई। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह जमीन पर गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों के अस्पताल में कराया भर्ती
आस-पास के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। आरोप है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बाद में स्थानीय लोगों ने पास ही अंधेरे इलाके में खड़ी गाड़ी का पता लगाया और उसमें सवार लोगों से पूछताछ की, जिससे तीखी बहस हुई।
हादसे के सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिससे इलाके के लोग हैरान हैं।
