Move to Jagran APP

खून में मात्र एक ग्राम हीमोग्लोबीन पर जिंदा है महिला, डॉक्टर हैरान

राजस्थान में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे डॉक्टर भी हैरान हैं।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 10:15 AM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 11:28 AM (IST)
खून में मात्र एक ग्राम हीमोग्लोबीन पर जिंदा है महिला, डॉक्टर हैरान
खून में मात्र एक ग्राम हीमोग्लोबीन पर जिंदा है महिला, डॉक्टर हैरान

नईदुनिया, जयपुर। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक ऐसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके खून में हीमोग्लोबीन की मात्रा सिर्फ एक ग्राम डेसीलीटर है। इस महिला ने डॉक्टरों को हैरान किया हुआ है। बांसवाड़ा जिले के घाटोल उपखंड क्षेत्र के आमलीवाटा गांव की देवा नामक महिला को दो दिन पहले महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

loksabha election banner

इस महिला को बुखार था, जो ठीक नहीं हो रहा था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद जब महिला की जांच कराई गई तो हीमोग्लोबीन की इस मात्रा का पता लगा। इस मामले की बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल के लैब इंचार्ज शरद त्रिवेदी ने भी पुष्टि की है।

डॉक्टर महिला की जांच रिपोर्ट देखकर अचरज में हैं। उनके मुताबिक सामान्य महिला का हिमोग्लोबिन 12 से 18 ग्राम प्रति डेसीलीटर होना चाहिए। आठ ग्राम से कम होने पर उसे एनिमिक माना जाता है। ऐसे में इतना कम हीमोग्लोबीन आश्चर्य पैदा कर रहा है।

यह भी पढ़ें: चिकित्सा क्षेत्र में सतर्क एवं सजग हुई दिल्‍ली सरकार, जानिए क्‍या किया बदलाव

यह भी पढ़ें: पीजीआइ रेफर महिला का एंबुलेंस में कराया सफल प्रसव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.