Move to Jagran APP

पाकिस्तान ने गुजरात तट से 30 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

पाकिस्तान ने 30 भारतीय मछुआरों और उनकी पांच नौकाओं को सोमवार को पकड़ लिया है। सभी मछुआरे गुजरात के पोरबंदर के रहने वाले हैं।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2016 03:26 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2016 03:31 AM (IST)
पाकिस्तान ने गुजरात तट से 30 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

अहमदाबाद : पाकिस्तान ने 30 भारतीय मछुआरों और उनकी पांच नौकाओं को सोमवार को पकड़ लिया है। सभी मछुआरे गुजरात के पोरबंदर के रहने वाले हैं।

loksabha election banner

एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने अरब सागर में गुजरात तट के करीब उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। करीब एक सप्ताह पहले ये नौकाएं मछली पकड़ने के लिए पोरबंदर से समुद्र में गई थीं। राष्ट्रीय मत्स्य कार्यकर्ता फोरम के सचिव मनीष लोधारी ने बताया कि पकड़ी गई नौकाओं की संख्या पांच से अधिक हो सकती है।

उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के नजदीक पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों द्वारा जब्त नौकाओं की संख्या आठ से नौ हो सकती है। हर नौका में पांच से छह मछुआरे हो सकते हैं। फोरम इसकी पुष्टि करने का प्रयास कर रहा है।

पिछले साल 20 दिसंबर को गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के जखाउ तट से पीएमएसए ने 68 भारतीय मछुआरों और 10 नौकाओं को पकड़ लिया था। उससे पहले अक्टूबर में उसने एक दर्जन भारतीय नौका और करीब 60 मछुआरों का पकड़ा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.