उप्र: तीसरे चरण के मतदान में होगा इनके भाग्य का फैसला
लखनऊ। तीसरे चरण की 12 लोकसभा सीटों के लिए प्रचार समाप्त होने के बाद अब 24 अप्रैल को मतदान होना है। इस चरण में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, उनकी बहू डिम्पल यादव, सिने तारिका हेमा मालिनी, विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, रालोद के अमर सिंह और जयंत चौधरी सहित 1
लखनऊ। तीसरे चरण की 12 लोकसभा सीटों के लिए प्रचार समाप्त होने के बाद अब 24 अप्रैल को मतदान होना है। इस चरण में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, उनकी बहू डिम्पल यादव, सिने तारिका हेमा मालिनी, विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, रालोद के अमर सिंह और जयंत चौधरी सहित 188 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।
कल एटा, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फीरोजाबाद और अकबरपुर सीटों पर मतदान होना है। इस क्षेत्र में कुल 1.98 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 10932545 पुरुष, 8898543 महिलाएं और 759 अन्य मतदाता हैं। यहां शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए 15087 केंद्रों पर 21946 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।