Move to Jagran APP

Coronavirus Update: महाराष्ट्र और गुजरात में बिगड़ रहे हालात, तेजी से बढ़ रहे मामले, जानें क्‍या है राज्‍यों का हाल

महाराष्ट्र और गुजरात में तेजी से हालात खराब होते जा रहे हैं। दोनों राज्यों में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 27 Apr 2020 10:30 PM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2020 06:49 AM (IST)
Coronavirus Update:  महाराष्ट्र और गुजरात में बिगड़ रहे  हालात, तेजी से बढ़ रहे मामले, जानें क्‍या है राज्‍यों का हाल
Coronavirus Update: महाराष्ट्र और गुजरात में बिगड़ रहे हालात, तेजी से बढ़ रहे मामले, जानें क्‍या है राज्‍यों का हाल

नई दिल्ली, जेएनएन। महाराष्ट्र और गुजरात में तेजी से हालात खराब होते जा रहे हैं। दोनों राज्यों में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को भी महाराष्ट्र में 522 नए मामले और 27 लोगों की मौत हुई, वहीं गुजरात में 247 नए केस मिले और 11 लोगों की जान चली गई। एक दिन पहले की तुलना में महाराष्ट्र में नए मामले बढ़े हैं। छह हजार से ज्यादा लोग अभी तक पूरी तरह से ठीक हुए हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 886 लोगों की मौत हुई है और 28,380 लोग संक्रमित हुए हैं। अब तक 6,362 स्वस्थ भी हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 1463 नए मामले सामने आए हैं और 60 मौतें हुईं हैं।

loksabha election banner

केंद्र और राज्‍य के आंकड़ों में अंतर 

राज्य व केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों में अंतर को लेकर अधिकारियों का कहना है कि राज्यों से केंद्र को देर से आंकड़े मिलते हैं। इसके अलावा कई एजेंसियां सीधे राज्यों से आंकड़े लेकर जारी करती हैं, इसलिए यह अंतर आता है।

सोमवार को महाराष्ट्र में 27, गुजरात में 11, बिहार में दो और पंबाज व कर्नाटक में एक-एक मरीज की मौत हो गई। कर्नाटक में एक संक्रमित मरीज ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या भी कर ली। वहीं मुंबई में एक सिपाही की कोरोना से मौत हो गई है। पिछले तीन दिन के भीतर यह तीसरा पुलिसकर्मी है, जिसकी कोरोना से जान गई है।

महाराष्ट्र में अब तक 369 की मौत

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 522 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 8,590 हो गई है। इनमें से अकेले मुंबई 395 नए केस शामिल हैं और कुल संक्रमितों की संख्या 5,589 हो गई है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 369 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 1,282 लोग पूरी तरह से स्वस्थ भी हुए हैं।

गुजरात में साढ़े तीन हजार से ज्यादा संक्रमित

गुजरात के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंति रवि ने बताया कि राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 3,548 पर पहुंच गया है। जबकि, अब तक 162 लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार को 81 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली, इनको मिलाकर अब तक 394 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। राज्य में 31 मरीजों की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। अब तक 53 हजार से ज्यादा लोगों की जांच की गई है।

उत्तर प्रदेश में 335 मरीज ठीक हुए

उत्तर प्रदेश में यूं तो नए मामलों के सामने आने में कोई बहुत कमी नहीं आई है, लेकिन एक अच्छी बात ये है कि ज्यादा संख्या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। अब तक राज्य में 335 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 61 नए मामलों के साथ अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 1,955 हो गई है।

बिहार में अचानक मामले बढ़े

बिहार में तेजी से मामले बढ़ने लगे हैं। सोमवार को 68 नए मामले सामने आए, जो एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा भी 345 पर पहुंच गया है। झारखंड में भी 15 नए केस मिले हैं और संख्या 99 हो गई है।

राजस्थान में 49 नए केस मिले

राजस्थान में भी 49 नए केस सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 2,234 हो गया है। हरियाणा में तीन से ज्यादा केस हो गए हैं। पंजाब में भी 327 संक्रमित हो गए हैं।

तेलंगाना में 11 जिले कोरोना मुक्त

तेलंगाना के 33 में से 11 जिले पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गए हैं। 11 में से तीन जिलों में तो अब तक कोई मामला आया ही नहीं था। आठ जिलों में जो मरीज मिले थे वो पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और पिछले कई दिनों से कोई नया मामला नहीं सामने आया है। सोमवार को भी राज्य में सिर्फ दो नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 1003 हो गई। केरल में 13 नए मामले मिले हैं और अब तक मिले पॉजिटिव केस की संख्या 481 हो गई है। इनमें से 355 लोग पूरी तरह से ठीक होकर घर जा चुके हैं।

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बढ़ रहे मामले

दक्षिण भारत के राज्यों में आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। बाकी राज्यों में लगभग कोरोना पर काबू पा लिया गया है। सोमवार को आंध्र प्रदेश में 80 नए मामले मिले और संक्रमितों की संख्या 1,177 हो गई और अब तक 235 लोग ठीक भी हुए हैं।

तमिलनाडु में 52 नए केस मिले और संक्रमितों का आंकड़ा 1,937 पर पहुंच गया। हालांकि, राज्य में एक्टिव केस की संख 809 ही है, एक हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। कर्नाटक में नौ नए मामले मिले हैं। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। संक्रमितों की संख्या 512 हो गई है, जिनमें से 188 लोग अब तक ठीक हुए हैं।

कार्मिक मंत्रालय के प्रशिक्षण प्रभाग का दफ्तर सील

कार्मिक मंत्रालय के एक सेक्शन अधिकारी की मौत के बाद मंत्रालय के ट्रेनिंग डिविजन (प्रशिक्षण प्रभाग) के दफ्तर को सील कर दिया गया है और अन्य कर्मचारियों को कुछ दिनों को लिए सेल्फ-आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अधिकारी ने शनिवार को बेचैनी की शिकायत की थी, जिसके बाद उसके परिवार वालों ने उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को उसकी मौत हो गई। हालांकि, अभी तक उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

देश में कुल संक्रमित

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 8,590

गुजरात - 3,548

दिल्ली - 2,918

राजस्थान - 2,234

मध्य प्रदेश - 2,087

तमिलनाडु - 1,937

उत्तर प्रदेश - 1,955

आंध्र प्रदेश - 1,177

तेलंगाना - 1003

बंगाल - 618

जम्मू-कश्मीर - 546

कर्नाटक - 512

केरल - 481

पंजाब - 327

हरियाणा - 301

बिहार - 345

ओडिशा - 111

झारखंड - 99

उत्तराखंड - 50

हिमाचल प्रदेश - 41

छत्तीसगढ़ - 37

असम - 35

अंडमान-निकोबार -33

चंडीगढ़ - 27

लद्दाख - 20

मेघालय -12

गोवा - 7

पुडुचेरी - 4

मणिपुर - 2

त्रिपुरा - 2

मिजोरम - 1

नगालैंड - 1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.