Move to Jagran APP

Weather News: दिल्ली समेत देश के इन हिस्सों में बारिश का है अलर्ट, जानिए मानसून को लेकर IMD का ताजा अपडेट

Weather News मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश की संभावना के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 05:30 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 07:05 PM (IST)
Weather News: दिल्ली समेत देश के इन हिस्सों में बारिश का है अलर्ट, जानिए मानसून को लेकर IMD का ताजा अपडेट
देश के अन्य हिस्सों में मौसम में बदलाव हो गया शुरू

नई दिल्ली, एजेंसियां। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम में बदलाव शुरू हो गए हैं। इस बीच, मौसम कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार छह दिनों के अंतराल के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को दक्षिणी श्रीलंका को कवर करते हुए केरल की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों, मालदीव और लक्षद्वीप के आसपास के इलाकों और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ और हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। आइएमडी ने कहा कि केरल पर मानसून के आगे बढ़ने की लगातार निगरानी की जा रही है। 

चेन्नई में होगी गरज के साथ तेज बारिश

आइएमडी के क्षेत्रीय केंद्र ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अगले 48 घंटों में गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली में हल्के बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की उम्मीद

वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही मौसम विभाग ने हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

बिहार के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों में अगले दो दिनों में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। बिहार कई जिलों में अगले दो दिनों तक हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस बीच, रिपोर्टों के अनुसार केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है और मौसम कार्यालय ने अगले दो दिनों में दक्षिणी राज्य और लक्षद्वीप में व्यापक बारिश की भविष्यवाणी की है।

चक्रवात आसनी के चलते दक्षिण-पश्चिम में मानसून ने पकड़ी गति

मानसून पर नजर रखने वालों के अनुसार इस महीने की शुरुआत में बंगाल की खाड़ी में चक्रवात आसनी के कारण दक्षिण-पश्चिम में मानसून ने गति पकड़ ली थी। मानसून सामान्य से पहले 16 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहुंच गया था और चक्रवात आसनी के अवशेषों के प्रभाव में आगे बढ़ने की उम्मीद थी, जो 12 मई को उत्तरी आंध्र प्रदेश में भूस्खलन के बाद दक्षिण प्रायद्वीप पर बना हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.