प्रदीप कुमार सिन्हा होंगे अगले कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री ने दी मंजूरी
प्रदीप कुमार सिन्हा अगले कैबिनेट सचिव होंगे। प्रधानमंत्री ने उनके नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। वे अजित सेठ की जगह लेंगे। पीके सिन्हा 13 जून, 2015 से अपना कार्यभार संभालेंगे। पीके सिन्हा यूपी कैडर के 1977 बैच के आइएएस हैं। इससे पहले वे ऊर्जा मंत्रालय में सचिव थे
नई दिल्ली। प्रदीप कुमार सिन्हा अगले कैबिनेट सचिव होंगे। प्रधानमंत्री ने उनके नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। वे अजित सेठ की जगह लेंगे। पीके सिन्हा 13 जून, 2015 से अपना कार्यभार संभालेंगे।
पीके सिन्हा यूपी कैडर के 1977 बैच के आइएएस हैं। इससे पहले वे ऊर्जा मंत्रालय में सचिव थे। वे यहां जुलाई 2013 से तैनात थे। इससे पहले वे जहाजरानी मंत्रालय में सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पी के सिन्हा केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार में भी महत्वपूर्ण जगहों पर रह चुके हैं।
प्रदीप कुमार सिन्हा को 12 जून, 2015 तक कैबिनेट सचिवालय में ओएसडी भी नियुक्त किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने इसकी भी मंजूरी दे दी है।
ये भी पढ़ेंः एसीबी मामले में दिल्ली सरकार को नोटिस, केंद्र की अधिसूचना रहेगी जारी