यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राष्ट्रपति ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की सालगिरह पर दिया खास भोज
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना की पहली वषर्गांठ के मौके पर आज राष्ट्रपति भवन में खास ...और पढ़ें

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना की पहली वषर्गांठ के मौके पर आज राष्ट्रपति भवन में खास उपलब्धियां हासिल करने वालीं 100 महिलाओं के लिए दोपहर में एक भोज की मेजबानी की।
राष्ट्रपति भवन की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने फेसबुक की मदद से राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता एवं सार्वजनिक नामांकनों के जरिए 100 महिलाओं का चयन किया जिन्होंने खास उपलब्धियां हासिल की हैं।’’

मंत्रालय ने सार्वजनिक नामांकन के जरिए अलग अलग क्षेत्रों के तहत खास उपलब्धि हासिल करने वाली 100 महिलाओं के चयन के लिए पिछले साल 15 जुलाई को प्रतियोगिता शुरू की थी।
मध्य प्रदेश की राशिदा बी को पिछले 30 सालों से भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के कल्याण की दिशा में काम करने के लिए पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव श्रेणी में चुना गया।
नामांकित महिलाओं में पटियाला की रहने वाली बाल चिकित्सक डॉ हषिर्ंदर कौर और दिल्ली की रहने वाली कार्यकर्ता ललिता निझावन शामिल हैं। हषिर्ंदर को कन्याओं के खिलाफ भेदभाव खत्म करने की दिशा में काम करने के लिए दुनिया भर की सरकारों ने पुरस्कृत किया है जबकि ललिता ने महिलाओं और बच्चों खासकर कन्याओं की शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम किया है।
