संयुक्त राष्ट्र की वर्षगांठ पर रोशन होंगे भारत के स्मारक
संयुक्त राष्ट्र की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 24 अक्टूबर को देश के 200 से अधिक स्मारक और दूसरे ऐतिहासिक स्थल रोशनी से जगमगाएंगे।
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 24 अक्टूबर को देश के 200 से अधिक स्मारक और दूसरे ऐतिहासिक स्थल रोशनी से जगमगाएंगे। इस मौके पर दुनियाभर के 60 से अधिक देशों में स्मारकों को रोशन किया जाएगा।
उस दिन लाल किला, हुमायूं का मकबरा, कुतुब मीनार, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और शिमला स्टेशन समेत देशभर के ऐतिहासिक धरोहर जगमगाएंगे। एक सरकारी बयान में कहा गया, "यह दिन संयुक्त राष्ट्र की स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।"
पढ़ेंःभाभा के घर को राष्ट्रीय स्मारक बनाने का आदेश देने से इन्कार
विश्व संस्था ने दुनियाभर के लोगों से उस दिन जगमगाते ऐतिहासिक स्मारकों, इमारतों, संग्राहलयों, पुलों आदि का भ्रमण करने की अपील की है ताकि लोग उनकी तस्वीरें खींचे और उसे सोशल मीडिया पर साझा करें जिससे बड़ी संख्या में लोग उसे देख सकें। संयुक्त राष्ट्र ने सेल्फी शेयर करने के लिए एक ट्विटर हैंडल और एक हैशटैग भी बनाया है।