Move to Jagran APP

ये हैं दुनिया के सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर, जानिए भारत के कितने ?

खास बात ये है कि इस लिस्ट में टॉप भारत के भी दो कंप्यूटर्स शामिल हैं, हालांकि ये टॉप 15 की लिस्ट से बाहर हैं।

By Vikas JangraEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 12:41 AM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 12:50 AM (IST)
ये हैं दुनिया के सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर, जानिए भारत के कितने ?
ये हैं दुनिया के सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर, जानिए भारत के कितने ?

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। दुनिया में सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर की लिस्ट जारी हो चुकी है। इस लिस्ट में दुनियाभर के 500 कंप्यूटर को शामिल किया गया है। इसीलिए इसे टॉप-500 नाम दिया गया है।

इस लिस्ट को लारेंस बर्कले नेशनल लैबोरेट्री ने तैयारा किया है। ये पावरफुल कंप्यूटर्स मौसम, समुद्री हलचल, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस समेत कई और तरह के कार्य करते हैं। खास बात ये है कि इस लिस्ट में टॉप भारत के भी दो कंप्यूटर्स शामिल हैं, हालांकि ये टॉप 15 की लिस्ट से बाहर हैं।

IBM Power System AC922
यह कंप्यूटर अमेरिका स्थित ओक रिज नेशनल लैबोरेट्री में स्थित है। इस कंप्यूटर का निर्माता IBM है। इसमें IBM Power9 22C 3.07GHz का प्रोसेसर लगा है।

loksabha election banner

Sunway Taihulight
यह चीन स्थित कंप्यूटर नेशनल सुपर कंप्यूटिंग सेंटर में है। इसे फुजित्सु कंपनी ने बनाया है। इस कंप्यूटर में Xeon Gold 6148 20C 2.4GHz का प्रोसेसर लगा है। यह कंप्यूटर LinuX पर काम करता है।


Sierra- IBM Power System S922LC

यह कंप्यूटर अमेरिका की लारेंस लिवरमोर नेशनल लैबोरेटरी में स्थित है। जैसा कि नाम में है, इसे IBM ने बनाया है। इसमें IBM POWER9 22C 3.1GHz प्रोसेसर है। यह Red Hat Enterprise Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।


Tianhe-2A - TH-IVB-FEP Cluster

यह कंप्यूटर चीन के ग्वांगझू स्थित नेशनल सुपर कंप्यूटर सेंटर में स्थापित है। इसे NUDT ने बनाया है। इसमें Intel Xeon E5-2692v2 12C 2.2GHz प्रोसेसर लगा है। यह Kylin Linux सिस्टम पर काम करता है।


Piz Daint - Cray XC50

यह कंप्यूटर स्विटजरलैंड स्थित नेशनल सुपरकंप्यूटिंग केंद्र में स्थापित है। इसे Cray Inc ने बनाया है और इसमें Xeon E5-2690v3 12C 2.6GHz का प्रोसेसर लगा है। जो कि Cray Linux Environment ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Titan - Cray XK7
यह कंप्यूटर भी अमेरिका स्थित ओक रिज नेशनल लैबोरेटरी में स्थित है। इसमें Opteron 6274 16C 2.2GHz का प्रोसेसर लगा है और यह Cray Linux Environment ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 


Sequoia - BlueGene/Q
यह कंप्यूटर भी अमेरिका स्थित लिवरमोर नेशनल लैब में स्थित है।  इसमें Power BQC 16C 1.6GHz प्रोसेसर लगा है और ये Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.