94 मिनट में 323 किमी पहुंचा दिल, बच्ची को मिली नई जिंदगी
323.5 किलोमीटर की दूरी इतने कम समय में इसलिए तय की गई क्योंकि इसकी जरूरत एक बच्ची को थी।
By Arti YadavEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 07:49 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 09:49 AM (IST)
ठाणे (प्रेट्र)। एक जिंदा दिल को औरंगाबाद से मुंबई तक एक घंटे और चौंतीस मिनट में पहुंचाया गया। 323.5 किलोमीटर की दूरी इतने कम समय में इसलिए तय की गई क्योंकि इसकी जरूरत एक बच्ची को थी। मुंबई पहुंचने के बाद दिल को चार साल की लड़की में सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया गया। मुलुंड में स्थित फोर्टिस अस्पताल ने कहा है कि ऑपरेशन सफल रहा। जालना निवासी लड़की फिलहाल अस्पताल की निगरानी में है।
अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सड़क दुर्घटना में मारे गए 13 वर्षीय लड़के का जिंदा दिल शुक्रवार को औरंगाबाद के एमजीएम अस्पताल में मिला। यहां से 1:50 बजे औरंगाबाद हवाई अड्डे के लिए दिल भेजा गया। हवाई अड्डे तक ग्रीन कॉरिडोर के जरिये 4.8 किलोमीटर का रास्ता चार मिनट में तय किया गया और 1:54 मिनट पर पहुंच गया। इसके बाद एक चार्टर्ड फ्लाइट से 3:05 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर दिल पहुंचा। यहां से 19 मिनट में 18 किलोमीटर दूर फोर्टिस अस्पताल तक एक ग्रीन कॉरिडोर के जरिये पहुंचाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें