Air India Flight: हवा में थी फ्लाइट, तभी क्रू मेंबर से झगड़ा करने लगा यात्री; गाली गलौज कर की बदतमीजी
Air India Flight एयर इंडिया के फ्लाइट में एक बार फिर एक यात्री ने हंगामा किया। 29 मई के उड़ान के दौरान एक यात्री ने चालक दल के सदस्यों के साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया और उनमें से एक पर हमला किया।
By AgencyEdited By: Babli KumariPublished: Tue, 30 May 2023 03:40 PM (IST)Updated: Tue, 30 May 2023 03:40 PM (IST)
नई दिल्ली, एजेंसी। फ्लाइट में यात्रियों के गलत बर्ताव के मामले काफी बढ़ गए हैं। आए दिन इस तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, '29 मई को हमारी उड़ान AI882 में एक बदतमीज यात्री था। उड़ान के दौरान, यात्री ने चालक दल के सदस्यों के साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया और उनमें से एक पर शारीरिक हमला किया। दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने के बाद यात्री ने अकारण, आक्रामक व्यवहार जारी रखा और उसे सुरक्षा के हवाले कर दिया गया। इस घटना की सूचना नियामक को भी दी गई है।'
नोट- खबर को अपडेट किया जा रहा है
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें