विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश को मिलेंगे 6 नए आइआइएम, इसी सत्र से होगी पढ़ाई

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Wed, 24 Jun 2015 03:21 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2015 03:50 PM (IST)

राजग सरकार ने देश में छह नए आइआइएम खोले जाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कैबिनेट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली । राजग सरकार ने देश में छह नए आइआइएम खोले जाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कैबिनेट में हुए इस फैसले की जानकारी दी। ये संस्थान नागपुर (महाराष्ट्र), गया (बिहार), विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में खोले जाएंगे। तीन अन्य का स्थान जल्द ही तय कर लिया जाएगा। इसी सत्र से इन संस्थानों में नए बैच शुरू किए जाएंगे।

साथ ही कैबिनेट ने एक अन्य फैसले में समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण की स्मृति में राष्ट्रीय स्तर के संग्रहालय के निर्माण करने का फैसला किया है। यह संग्रहालय उनके जन्म स्थान बिहार के छपरा में खोला जाएगा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस फैसले की जानकारी दी।

राजनाथ ने जानकारी देते हुए कहा कि यह संग्रहालय के साथ एक संस्थान भी होगा। इस संस्थान में लोकतंत्र से जुड़े विषयों में शोध की सुविधा होगी। साथ ही राष्ट्र निर्माण में पंयाचत की भूमिका व गांधी के विचार पर व्यापक अध्ययन की उपलब्धता होगी। इसके साथ ही सरकार महिलओं द्वारा संचालित राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण के लिए लोकनायक खादी गौरव संवर्धन केंद्र खोलेगी।