विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा कार्यालय पर हो सकता है आतंकी हमला, सुरक्षा एजेंसियों का अलर्ट

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Fri, 14 Aug 2015 01:54 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2015 10:31 AM (IST)

सुरक्षा एजेंसियों ने मुंबई पर हुए आतंकी हमलों की तर्ज पर समुद्र के रास्ते आतंकियों के भारत आने व हमला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुरक्षा एजेंसियों ने मुंबई पर हुए आतंकी हमलों की तर्ज पर समुद्र के रास्ते आतंकियों के भारत आने व हमला करने की आशंका का अलर्ट जारी किया है। आतंकी काबुल जाने वाले विमान के अपहरण की भी कोशिश कर सकते हैं।

इन पर है खतरा :

1.भाजपा के दफ्तर

2. महत्वपूर्ण व्यक्ति

3. दिल्ली का लोटस टेम्पल

4. नोएडा के मॉल्स

5. मेट्रो स्टेशंस

6. लाल किला।

नौसैनिक अड्डे निशाने पर :

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसैनिक कमान (आईएनएस वेंदुरथी)

मुंबई स्थित पश्चिमी नौसैनिक कमान और करवार स्थित नौसैनिक ठिकाने (आईएनएस कदंब)

आतंकी स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने आतंकियों की ओर से मिली धमकी की पुष्टि करते हुए कहा है कि आतंकी सेना या पुलिस की वर्दी में हमला कर सकते हैं। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। प्रधानमंत्री आवास से लेकर लाल किला तक सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है।

सूत्रों की मानें तो आतंकी पंजाब जैसे हमले या बम धमाके भी कर सकते हैं। आतंकी पुलिस या सेना की वर्दी में लाल किला परिसर में भी घुसकर वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा रिहर्सल के दौरान बताया जा रहा है कि वे अपने आसपास ड्यूटी करने वाले कर्मियों की अच्छी तरह से पहचान कर लें।

नावेद संग 15 आतंकी तैयार थे

सेल का कहना है कि आतंकी नावेद के पक़़डे जाने पर उसने एनआईए को पूछताछ में बताया है कि पाकिस्तान के मंसेरा में लश्कर के कैंप में उसके साथ 15 और युवकों ने प्रशिक्षण लिया था, जिन्हें भारत ही भेजा जाना था। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि नावेद के भारतीय सीमा में प्रवेश करने के बाद हो सकता है कि अन्य आतंकी भी भारत में घुस आए हों और छिपकर रह रहे हों।