Move to Jagran APP

कोविड-19 संक्रमण से अधिक बेहाल हैं देश के ये दस राज्य, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए आंकड़े

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 संक्रमण के हर दिन आने वाले नए मामलों में अहम भूमिका निभाने वाले महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश दिल्ली छत्तीसगढ़ कर्नाटक केरल तमिलनाडु मध्य प्रदेश गुजरात और राजस्थान हैं जो देश के नए मामलों में 83.02 फीसद की हिस्सेदारी रखते हैं।

By Monika MinalEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 04:28 PM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 04:28 PM (IST)
कोविड-19 संक्रमण से अधिक बेहाल हैं देश के ये दस राज्य, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए आंकड़े
कोरोना से बेहाल हैं देश के ये दस राज्य, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए आंकड़े

नई दिल्ली, प्रेट्र। देश में हर रोज आने वाले कोविड-19 संक्रमण के मामलों के आंकड़ें में सबसे बड़ी हिस्सेदारी  दस राज्यों की है। ये दस राज्य हैं- महाराष्ट्र (Maharashtra), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), दिल्ली (Delhi), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), कर्नाटक (Karnataka), केरल (Kerala), तमिलनाडु (Tamil Nadu), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), गुजरात (Gujarat) और राजस्थान जहां हर दिन आने वाले नए मामले देश भर के आंकड़ों का 83.02 फीसद है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) की ओर से सोमवार को दी गई। 

loksabha election banner

आज जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 904 संक्रमितों की मौत हुई है जिसमें 89.16 फीसद मौतें इन्हीं दस राज्यों में रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा 349 मौत महाराष्ट्र में दर्ज हुई है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 122, उत्तर प्रदेश में 67, पंजाब में 59, गुजरात मे 54, दिल्ली में 48, कर्नाटक में 40, मध्य प्रदेश में 24, तमिलनाडु में 22 और झारखंड में 21 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। 

बीते 24 घंटों में भारत में 1,68,912 नए संक्रमण के मामले आए जो अब तक आए नए मामलों में सबसे अधिक है। मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र में सबसे अधिक नए मामले रिकॉर्ड किए गए, यहां बीते 24 घंटों में 63,294 संक्रमण के नए मामले आए। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 5,276 वहीं दिल्ली में 10,774 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, केरल, तेलंगाना, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल 12,01,009 सक्रिय मामले हैं जिसमें से 70.16% सक्रिय मामे पांच राज्यों में है। सबसे अधिक 47.22% सक्रिय मामले महाराष्ट्र में हैं, छत्तीसगढ़ में 7.52%, उत्तर प्रदेश में 5.93%, कर्नाटक में 5.77% और केरल में 3.72% हैं। इससे यह स्पष्ट है कि महाराष्ट्र की हालत सबसे अधिक खराब है। महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी हालत दिन ब दिन खराब हो रहे हैं।

देश में फिलहाल 10 करोड़ लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य और कल्याण मंत्रालय ने कहा कि सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, कुल 10,15,95,147 वैक्सीन खुराक को 15,17,963 सत्रों के माध्यम से दी जा चुकी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.