..अभी और बरसेगी आसमान से आग
उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दिन-ब-दिन पारा बढ़ने से लोगों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही है। अभी जून ने दस्तक दी भी नहीं कि गर्मी सिर चढ़कर बोलने लगी। आने वाले दिनों में पारा 47 के पार जाने की संभावनाएं जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिन सबसे ज्यादा गर्म होने वाले हैं। वहीं, 1
नई दिल्ली। उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दिन-ब-दिन पारा बढ़ने से लोगों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही है। अभी जून ने दस्तक दी भी नहीं दी है कि गर्मी सिर चढ़कर बोलने लगी। आने वाले दिनों में पारा 47 डिग्री के पार जाने की संभावनाएं जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिन सबसे ज्यादा गर्म होने वाले हैं। वहीं, 19 मई रविवार का दिन 19 सालों में सबसे अधिक गर्म दिन रहा। रविवार को नागपुर देश का सबसे गर्म शहर बन गया। इस दिन यहां पारा 48 के पार चला गया।
पूरे उत्तर भारत में रविवार को सूरज की तपिश के साथ चलने वाली जलती लू ने गर्मी और बढ़ा दी। पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में अधिकतम तापमान 46.1 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली के सभी इलाकों का औसतन अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी का यह प्रकोप आने वाले दो-तीन दिनों में बढ़ सकता है। इस दौरान तापमान दो डिग्री सेल्सियस और बढ़ सकता है। शनिवार को तेज हवाओं के चलते लोग बेहाल रहे और रात में भी काफी गर्मी रही। रविवार को इसमें कोई सुधार नहीं हुआ। तेज धूप के साथ दिनभर गर्म हवाएं चलने से लोग गर्मी से बिलबिला गए। गर्म हवाओं के चलते सड़कें सूनी रही।
मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान तथा इसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। आगामी दो दिनों के दौरान पंजाब हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश राजस्थान और मध्य प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी रहेगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर