विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेलंगाना: आदिलाबाद के RIMS अस्पताल में आग से दो नवजात शिशुओं की मौत, 20 बच्चों को बचाया गया

Published: Tue, 22 Sep 2026 08:18 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2026 09:42 AM (IST)

तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित RIMS अस्पताल में सोमवार रात भीषण आग लगने से दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई।

HighLights

  1. आदिलाबाद RIMS अस्पताल में आग लगी।

  2. दो नवजात शिशुओं की मौत हुई।

  3. 20 अन्य बच्चों को सुरक्षित बचाया गया।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के आदिलाबाद में सोमवार रात भीषण आग लग गई। इस आग में झुलसकर दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई। फायर अधिकारी ने जानकारी दी कि वार्ड में 20 बच्चे और भर्ती थे, जिन्हें सुरक्षित को बचा लिया गया है।

यह घटना सोमवार, 21 सितंबर की रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर हुई। सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

RIMS अस्पताल में लगी आग

आदिलाबाद के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में सोमवार रात आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

मौके पर मौजूद फायर अधिकारी के मुताबिक, जिस वार्ड में आग लगी, वहां 20 से ज्यादा बच्चे भर्ती थे, जिनमें से 20 बच्चों को बचा लिया गया, लेकिन दो नवजात शिशुओं की जान चली गई।

(समाचार एजेंसी एएनआइ के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- हैदराबाद में ₹10 के छुट्टे के लिए ऑटो ड्राइवर की बीच सड़क पीट-पीटकर हत्या, पत्नी-बच्चों के सामने तोड़ा दम