विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी की लाश के किए टुकड़े, फिर प्रेशर कुकर में लगाई सीटी; पति का कबूलनामा सुन पुलिस भी हैरान

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 23 Jan 2025 02:16 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2025 02:17 PM (IST)

तेलंगाना में एक रिटायर सैनिक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े कर प्रेशर कुकर ...और पढ़ें

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक पति ने पत्ती के कई टुकड़े किए।(फोटो सोर्स: जागरण)
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक पति ने पत्ती के कई टुकड़े किए।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. गुरु मूर्ति सेना से सेवानिवृत्त हो चुका है।
  2. आरोपी की 13 साल पहले पत्नी से हुई थी शादी।

पीटीआई, हैदराबाद। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना घटी। एक पूर्व सैनिक ने नृशंसता की सारी हदें पार कर दीं। पूर्व सैनिक गुरु मूर्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को टुकड़ों में काटा और फिर उसे प्रेशर कुकर में उबाल दिया।

 आरोपित गुरु मूर्ति ने बीते 18 जनवरी को अपने माता-पिता के साथ हैदराबाद के बाहरी इलाके मीरपेट में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी वेंकट माधवी लापता है।

पुलिस ने पति से की पूछताछ

पुलिस जब मामले की जांच में जुटी तो पता चला कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने गुरु मूर्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इससे बाद सारी सच्चाई सामने आ गई। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

आरोपी ने कबूल किया जुर्म

पूछताछ के बाद ,आरोपी ने बताया कि उसने शव के टुकड़े कर प्रेशर कुकर में पकाया और फिर उन्हें तालाब में फेंक दिया। पुलिस फिलहाल गुरु मूर्ति के बयान के आधार पर सुबूत जुटाने में लगी है। शव के टुकड़ों की तलाश की जा रही है।

गुरु मूर्ति सेना से सेवानिवृत्त हो चुका है। आरोपी और उसकी पत्नी वेंकट माधवी की शादी 13 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। मीरपेट पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Telangana Road Accident: तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, वैन पलटने से 50 से ज्यादा लोग घायल