विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेलंगाना: मेडिपल्ली में कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 1 की मौत; 2 घायल

Published: Mon, 16 Mar 2026 09:09 AM (IST)

तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले में एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की ...और पढ़ें

कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर (सांकेतिक तस्वीर)

कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर (सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले में एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल गए।

यह घटना रविवार को मेडचल-मलकाजगिरी जिले में उप्पल पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत मेडिपल्ली में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि यह घटना कल यानी रविवार को हुई थी। हमने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, और दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हम फिलहाल आरोपी की तलाश कर रहे हैं और बाद में और जानकारी देंगे।

शादी से इनकार पर HIV खून इंजेक्ट करने का मामला

वहीं, एक दूसरा मामला भी तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले से सामने आया है। जहां 25 वर्षीय युवक कोलीपाका मनोहर को, मेडचल-मलकाजगिरी जिले में एक महिला द्वारा उससे शादी करने से इनकार करने के बाद, कथित तौर पर अपना HIV-पॉजिटिव खून उसके शरीर में इंजेक्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पीड़ित महिला के पिता चिरंजीवी ने पोचारम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मनोहर को NTPC X रोड, अन्नोजिगुडा से गिरफ्तार कर लिया गया।

पोचारम पुलिस के अनुसार, आरोपी मनोहर ने महिला को जान से मारने के इरादे से उसके घर पर जबरदस्ती अपना HIV-पॉजिटिव खून उसके शरीर में इंजेक्ट कर दिया। यह घटना शुक्रवार को हुई थी, और मनोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।