विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेलंगाना में गलत Form-7 एप्लीकेशन पर एक्शन, BJP के BLA के खिलाफ FIR दर्ज

Published: Tue, 06 Oct 2026 10:19 PM (IST)

तेलंगाना में बीजेपी के बूथ लेवल एजेंट (BLA) के खिलाफ गलत Form-7 एप्लीकेशन जमा कर 30 वोटरों के नाम हटाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है।

तेलंगाना में गलत Form-7 एप्लीकेशन पर एक्शन।

तेलंगाना में गलत Form-7 एप्लीकेशन पर एक्शन।

HighLights

  1. बीजेपी BLA पर 30 वोटरों के नाम हटाने का आरोप।

  2. गलत Form-7 एप्लीकेशन जमा करने पर FIR दर्ज हुई।

  3. तेलंगाना में ऐसा पहला मामला, कांग्रेस ने SIT मांगी।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के दौरान वोटर लिस्ट से 30 वोटरों के नाम हटाने के लिए कथित तौर पर गलत Form-7 एप्लीकेशन जमा करने पर बीजेपी के बूथ लेवल एजेंट के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की मुताबिक, तेलंगाना में गलत जानकारी वाले Form-7 एप्लीकेशन जमा करने के आरोपों पर दर्ज होने वाला यह पहला मामला है।

बीजेपी के बीएलए के खिलाफ FIR दर्ज

एक चुनाव अधिकारी की शिकायत के बाद चिक्कडापल्ली पुलिस स्टेशन में बीजेपी के बीएलए एस, बालाचंदर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने BNS और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीएलए द्वारा 30 वोटरों के नाम हटाने के लिए फॉर्म जमा करने की शिकायत मिलने के बाद हमने FIR दर्ज की है। मामले की जांच चल रही है।

कांग्रेस नेताओं ने BJP के BLA की शिकायत

इससे पहले, तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. सुदर्शन रेड्डी से संपर्क किया था और आरोप लगाया था कि मुशीराबाद में BJP के BLA बालाचंदर ने 30 वोटरों के नाम हटाने के लिए Form-7 एप्लीकेशन जमा किए थे।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ये एप्लीकेशन वोटर लिस्ट से असली वोटरों को गैर-कानूनी तरीके से हटाने की कोशिश थी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

तेलंगाना कांग्रेस ने SIT जांच की मांग

तेलंगाना कांग्रेस ने हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार से भी संपर्क किया और FIR दर्ज करने और SIT जांच की मांग की। उन्होंने इसे SIR के दौरान बड़े पैमाने पर असली वोटरों के नाम हटाने की BJP की संदिग्ध योजना बताया।

अपनी शिकायत में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुशीराबाद विधानसभा क्षेत्र में BJP के BLA ने एक अन्य BJP BLA, शरफुद्दीन और उनके परिवार के सदस्यों के नाम हटाने के लिए भी Form-7 एप्लीकेशन जमा किए थे।

कब करते हैं Form-7 का इस्तेमाल?

Form-7 का इस्तेमाल वोटर तब करते हैं जब वे वोटर लिस्ट में किसी नाम को शामिल करने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताना चाहते हैं या मौजूदा वोटर लिस्ट से किसी नाम को हटवाना चाहते हैं।

बीजेपी ने आरोपों से किया इनकार

BJP ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। तेलंगाना BJP अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने कहा कि BJP के किसी भी BLA ने ऐसा कोई Form-7 एप्लीकेशन जमा नहीं किया है।

इस बीच, तेलंगाना के CEO सी. सुदर्शन रेड्डी ने सोमवार को जिला चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उन आवेदकों के खिलाफ कार्रवाई करें जो जानबूझकर फॉर्म-6, फॉर्म-6A, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 में गलत जानकारी या घोषणाएं देते हैं।

DEOs को भेजे गए एक संदेश में, CEO कार्यालय ने कहा कि उसने चुनावी पंजीकरण अधिकारियों के पास बड़ी संख्या में फॉर्म-7 आवेदन जमा होने के मामलों पर ध्यान दिया है, और इन आवेदनों में से कुछ के असली न होने के आरोप भी लगे हैं।