विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेलंगाना में लूट का अनोखा तरीका: नाइटी पहनकर एंबुलेंस से आए नकाबपोश चोर, कटर से ATM काटकर उड़ाया कैश

Published: Mon, 12 Oct 2026 11:40 AM (IST)

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में रविवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने एम्बुलेंस से आकर एसबीआई एटीएम को कटर से काटकर नकदी ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के कामारेड्डी जिले से ATM लूट की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। रविवार तड़के करीब 1 से 1:30 बजे के बीच अज्ञात बदमाश एम्बुलेंस से आए और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ATM को कटर से काटकर नकदी लेकर फरार हो गए।

अपनी पहचान छिपाने के लिए एंबुलेंस से आए बदमाशों ने नाइटी और मास्क पहन रखे थे। यह पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

CCTV फुटेज में दिखे बदमाश

CCTV फुटेज में संदिग्धों को एम्बुलेंस से आते, नाइटी और मास्क पहने हुए, कटर से SBI ATM को नुकसान पहुंचाते और कैश लेकर भागते हुए देखा गया। आरोप है कि संदिग्धों ने कटिंग इक्विपमेंट का इस्तेमाल करके ATM को नुकसान पहुंचाया और कैश लेकर भाग गए।

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब स्थानीय लोगों ने एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है।

कितने कैश लेकर भागे बदमाश?

जांच अधिकारी संदिग्धों की पहचान करने और लूट से पहले और बाद में उनकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं। एटीएम मशीन से कितने कैश लेकर बदमाश भागे हैं, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। नुकसान का पता लगाने के लिए ATM के कैश बैलेंस की जांच जरूरी है।

साथ ही, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अपराध में इस्तेमाल की गई एम्बुलेंस असली थी या उसका इस्तेमाल अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए किया गया था।