तेलंगाना में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में सात लोग गिरफ्तार, बाल सुधार गृह भेजे गए तीन आरोपी
तेलंगाना के सिद्धिपेट जिले में एक 16 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन नाबालिग शामिल हैं।

नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में सात गिरफ्तार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के सिद्धिपेट जिले में 16 वर्षीय एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन नाबालिग हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सातों आरोपित लड़की के परिचित थे और कथित तौर पर पिछले कुछ महीनों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे।
लड़की की मां की शिकायत के आधार पर मड्डूर थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान चार वयस्क आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें शुक्रवार को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने कहा कि तीनों नाबालिग आरोपितों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
