विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेजस फाइटर जेट पर आई गुड न्यूज, अमेरिका ने भारत को सौंपे 4 और इंजन; डिलीवरी में आएगी तेजी

Published: Thu, 08 Oct 2026 12:01 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 08 Oct 2026 12:02 AM (GMT+05:30)

अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस ने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस एमके1ए के लिए चार और F404-IN20 इंजन दिए हैं, जिससे कुल 14 इंजन हो गए हैं।

जीई एयरोस्पेस ने तेजस के लिए चार और इंजन दिए (फाइल फोटो)

जीई एयरोस्पेस ने तेजस के लिए चार और इंजन दिए (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस एमके1ए कार्यक्रम में देरी के बीच एक अच्छी खबर आई है। अमेरिकी रक्षा कंपनी जीई एयरोस्पेस ने तेजस विमानों के लिए चार और एफ404-आईएन20 इंजनों की आपूर्ति की है। इसके साथ ही हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को अब तक कुल 14 इंजन मिल चुके हैं।

जीई एयरोस्पेस ने तेजस के लिए चार और इंजन दिए

जीई एयरोस्पेस के एक प्रवक्ता ने एएनआई को बताया, 'जीई एयरोस्पेस ने सितंबर, 2026 में चार एफ404-आईएन20 इंजन भेजे। हम भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस को पावर देने के लिए जरूरी इंजन देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम एचएएल और भारतीय वायुसेना के साथ साझेदारी पर गर्व महसूस करते हैं।'

जीई एयरोस्पेस ने इससे पहले अगस्त में भारत के हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस कार्यक्रम के लिए तीन एफ404-आईएन20 इंजनों की आपूर्ति की थी। इंजनों की हालिया आपूर्ति ऐसे समय हो रही है, जब एलसीए तेजस एमके1ए कार्यक्रम में इन इंजनों के कारण पहले ही काफी देरी हो चुकी है।

वायुसेना ने HALको 180 विमानों का आर्डर दिया

इन इंजनों की उपलब्धता तेजस एमके1ए के निर्माण और डिजीवरी को प्रभावित करने वाला एक प्रमुख कारक है। भारतीय वायुसेना ने एचएएल को 180 एलसीए एमके1ए विमानों का आर्डर दिया है।

एचएएल के पूर्व अध्यक्ष डीके सुनील ने गत अप्रैल में कहा था कि जीई ने 2026 की दूसरी छमाही (जून से दिसंबर) के बीच 20 एफ404 इंजनों की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया था।

(न्यूज एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)