Move to Jagran APP
Explainers

एकतरफा प्यार की सनक! 22 बार कैंची से हत्या तो किसी का पत्थर से कुचला सिर, डरा देंगे दिल्ली के ये सात मामले

Teenager Girls Brutal Murder 16 साल की साक्षी की हत्या और बुराड़ी के संत नगर में 21 वर्षीय करुणा की बेरहमी से हत्या करने वाले हमलावरों की आखिर क्या मानसिक स्थिति होती है। क्यों एकतरफा आशिक इतने पागल हो जाते है कि वह एक रिजेक्शन भी बर्दाश्त नहीं कर पाते?

By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi AvinashPublished: Mon, 05 Jun 2023 04:37 PM (IST)Updated: Mon, 05 Jun 2023 04:37 PM (IST)
एकतरफा प्यार की सनक! 22 बार कैंची से हत्या तो किसी का पत्थर से कुचला सिर, डरा देंगे दिल्ली के ये सात मामले
22 बार कैंची से हत्या तो किसी का पत्थर से कुचला सिर, डरा देंगे दिल्ली के ये सात मामले

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Teenager Girls Brutal Murder: कैंची, चाकू, कुल्हाड़ी और बंदूक जैसे हथियारों का इस्तेमाल कर एकतरफा आशिकों ने न जानें कितने ही मासूम लड़कियों की हत्या की। प्यार में निराशा मिलने पर युवक अपनी सनक में इतने हैवान हो जाते है कि वह सबकुछ भूल कर बस बदले की भावना में रोज अंदर ही अंदर जलते रहते है। फिर एक दिन ऐसा आता है, जब वह अपने इस गुस्से को एक जघन्य अपराध में बदल देते है।

loksabha election banner

किसी लड़की पर 22 बार कैंची से हमला किया गया तो किसी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले हुए। किसी ने कुल्हाड़ी से लड़की पर हमला किया तो किसी ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर सरेआम लड़की को खून से लहूलुहान कर दिया। शाहबाद डेरी की 16 साल की साक्षी की हत्या और बुराड़ी के संत नगर में 21 वर्षीय करुणा की हत्या इन सब का ही उदाहरण है। सवाल है कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनती है? क्यों प्यार करने वाले एकतरफा आशिक इतने पागल हो जाते है कि वह एक रिजेक्शन भी बरदाश नहीं कर पाते?

वो केस, जिसकी कहानी सुनकर आपकी भी कांप जाएगी रूह!

इजहार, इनकार और फिर सनक में पीछा

सुरेंद्र सिंह जो कॉकरोच देखकर डर जाता था,उसने सनक में कैंची से 22 बार मासूम लड़की पर हमला किया। सुनकर भले ही आपको हैरानी होगी, लेकिन ऐसा सच में हुआ है। साल 2014 का वो समय जब डरपोक और दब्बू किस्म का सुरेंद्र कंप्यूटर ट्रेनिंग क्लास के लिए एडमिशन लेता है। यहां उसकी मुलाकात करुणा नाम की एक महिला से हो जाती है। महिला की तरफ से केवल दोस्ती थी, लेकिन सुरेंद्र को उससे प्यार हो चुका था। धीरे-धीरे ये प्यार जुनून में तब्दील हो गया।

एकतरफा प्यार में पागल सुरेंद्र किसी भी हद तक चला जाना चाहता था और उसने ऐसा ही किया। पहले उसने करुणा का फेसबुक पासवर्ड चुराया और फिर फेसबुक चैट को एक्सेस करने लगा। इन सब से बिल्कुल अंजान करुणा एक दोस्ती के नाते सुरेंद्र से मिलती-जुलती रही।

बीच बाजार में 22 बार कैंची से गोदा

साल 2015 की शुरुआत में सुरेंद्र अपने प्यार का इजहार करुणा से करता है। करुणा इनकार कर देती है। 34 वर्षीय सुरेंद्र यह रिजेक्शन बर्दाश्त नहीं कर पाता है और एक साल तक बदले की भावना में जलता रहता है। 20 सितंबर 2016 में उसका बदला जघन्य अपराध में बदल जाता है। वो करुणा पर भरे बाजार में एक बार नहीं बल्कि 22 बार कैंची से हमला करता है। करुणा की मौके पर ही मौत हो जाती है। यह मामला बुराड़ी के संत नगर का है।

पहले चाकू फिर पत्थर से कुचला सिर

ताजा मामला दिल्ली के शाहबाद डेरी का है, जहां 28 मई, 2023 को शांत और सामान्य दिखने वाला 21 साल के साहिल खान ने 16 साल की साक्षी पर चाकूओं से ताबड़-तोड़ हमले किए। जब उसका इतने से मन नहीं भरा तो हत्या आरोपित साहिल खान ने बड़ा सा पत्थर उठाकर साक्षी के सिर पर दे मारा।

सोशल मीडिया पर इस हमले की काफी वीडियो भी वायरल हो रही है। पीड़ित लड़की का बस ये दोष था कि उसने साहिल के प्यार को ठुकरा दिया था। प्यार में मिले रिजेक्शन को साहिल झेल नहीं पाया और उसने साक्षी पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरु कर दिया।

प्यार को ठुकराया तो कुल्हाड़ी से काट डाला

21 साल के प्रवीण ने भी साहिल और सुरेंद्र जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया। डीयू से ग्रेजुएट होने के बाद प्रवीण नौकरी की तलाश में था। इस बीच उसे अपने पड़ोस में रहने वाली 16 साल की लड़की से एकतरफा प्यार हो गया। महीनों तक पीछा करने के बाद भी लड़की ने उसके प्यार को अपनाया नहीं। इससे प्रवीण के व्यवहार में बदलाव आने लगा और उसका प्यार अब नफरत में बदल गया था।

थप्पड़ का बदला लेना चाहता था प्रवीण

2021 में लड़की ने अपने पिता से शिकायत की कि प्रवीण उसे प्रताड़ित कर रहा है। इसके बाद लड़की के पिता ने प्रवीण को थप्पड़ मारा, जिससे वह काफी गुस्से में आ गया। अब प्रवीण को कैसे भी करके लड़की से बदला लेना था। इस बीच उसने आरके पुरम में एक कुल्हाड़ी खरीदी। 13 जुलाई का वो काला दिन जब पीड़ित लड़की स्कूल से घर आ रही थी तभी मौके का फायदा उठाकर प्रवीण उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर देता है।

रिजेक्शन और अपने साथ हुए दुर्व्यवहार से परेशान प्रवीण ने लड़की पर कई बार हमला किया और बाद में हरियाणा के पलवल में अपनी बहन के घर में जा छिपा। 24 घंटे के बीच लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को एक ही दिन में गिरफ्तार कर लिया था। यह मामला दिल्ली के दक्षिण दिल्ली के मोती बाग का है।

महीनों तक किया पीछा, फिर भी नहीं मानी तो उतारा मौत के घाट

19 साल के अमानत अली को 16 साल की नैना से एक ही नजर में प्यार हो गया था। महीनों तक उसका पीछा किया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अरमान नाम से फेक अकाउंट भी बनाया। सोशल मीडिया पर उसने अपनी पहचान एक पार्टी करने वाला एक कूल लड़के के रूप में पेश की हुई थी।

नैना ने बार-बार प्रस्ताव ठुकराया

नैना ने बार-बार उसके प्रस्ताव को इनकार किया,जिसे अमानत बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। 25 अगस्त, 2022 को अमानत ने बाइक पर ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली नैना का पीछा किया। जब वह नैना के बेहद करीब पहुंचा तो उसने सीधा उसके कनपटी पर गोली मार दी। एक तरफ नैना मौत की जंग लड़ रही थी वहीं अमानत अपने रिश्तेदारों के पास छिपने के लिए मुजफ्फरनगर भाग चुका था। हालांकि, वह कुछ ही दिनों में पुलिस के गिरफ्त में आ गया। यह मामला दिल्ली के संगम विहार का है।

स्टॉकिंग को नहीं करें नजरअंदाज

इन घटनाओं का जब विश्लेषण किया गया तो पता चला कि हर एक क्रूर हत्या के पीछे पहले से ही खतरे की चेतावनी छिपी होती है। मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि ऐसी क्रूर हत्या को अंजाम देने वाले ज्यादातर वहीं होते है, जिनका बचपन अशांति में बिता होता है। ऐसे लोग अक्सर रिजेक्शन को झेल नहीं पाते हैं। समाज में कम घुलना मिलना इसकी सबसे बड़ी वजह होती है। प्यार में ठुकराए हुए लोगों की पर्सनेल्टी में नेगेटिव चेंज आने लगता है।

क्या कहते है एक्सपर्ट?

ऐसे में जांचकर्ताओं का मानना है कि कभी भी स्टॉकिंग को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर पीड़ितों और उनके परिवारों ने शुरुआत में ही पुलिस से मदद मांगी होती तो,शायद ऐसा न होता। पुलिस अधिकारी इस मामले में कहते है कि आम तौर पर लड़की के माता-पिता अपनी बेटियों की इज्जत और समाज में परिवार के प्रतिष्ठा को नुकसान न पहुंचे, इसलिए पुलिस से संपर्क नहीं करते हैं। हालांकि, ऐसे ही समय पर तुरंत एक्शन लेना समझदारी होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.