TBSE HS 12th Result 2016: tbse.in: त्रिपुरा उच्चतर माध्यमिक के नतीजे घोषित
त्रिपुरा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद के 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। छात्र- छात्राएं इन नतीजों को tripura12.jagranjosh.com और tripuraresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
अगरतला। त्रिपुरा उच्चतर माध्यमिक परिषद 12वीं के नतीजे को घोषित कर दिया गया है। ये नतीजे आर्ट्स और कॉमर्स फील्ड के छात्र-छात्राओं के हैं। डेंट्स ये नतीजे हमारी वेबसाइट tripura12.jagranjosh.com पर जाकर देख सकते हैं।
इन नतीजों को गोरखाबस्ती कार्यालय में प्रेस के सामने घोषित किया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राएं tripuraresults.nic.in and tbse.in. पर भी ये नतीजे देख सकते हैं।
इन नतीजों के आने के बाद इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी। इन लोगों ने मार्च से लेकर अप्रैल तक परीक्षाएं दी थीं। परीक्षा देने के बाद से ही स्टूडेंट्स नतीजों का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे।
नतीजों को देखने के लिए आसान सा तरीका है वो इस प्रकार हैः
सबसे पहले आप tripura12.jagranjosh.com वेबसाइट पर जाइए जो आप इस लिंक पर क्लिक करके भी खोल सकते हैं।
इसके बाद उसमें जो भी जानकारी मांगी जाए उसे फिल अप कर दें।
इसके बाद स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को सेव करके इसका प्रिंट आउट पा सकते हैं।
इससे पहले बोर्ड ने साइंस साइड का रिजल्ट घोषित किया था।
हमारी तरफ से त्रिपुरा बोर्ड के सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं।