तमिलनाडु: 70 वर्षीय पुरुष ने किया 10 वर्ष की बच्ची का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आइ है। यहां एक 70 वर्षीय पुरुष ने 10 वर्ष की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया है।
चेन्नई, एएनआइ। तमिलनाडु में बेहद ही शर्मसार करने वाली घटना सामने आइ है। यहां एक 70 वर्षीय पुरुष ने 10 वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न किया है। पुलिस ने बताया कि कोयम्बटूर में एक 10 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक 70 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कनकराज के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी थोक किराने की दुकान चलाता है। आज सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया और बवानी उप-जेल ले जाया गया। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
हैदराबाद में भी बच्ची के साथ उत्पीड़न
हाल ही में हैदराबाद में भी मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई थी। यहां एक चार वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामना आया था। इस मामले में आरोप एक स्थानीय अदालत ने 46 साल के एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। प्रथम अतिरिक्त मेट्रोपॉलिटन सत्र न्यायाधीश सुनीता कुंचाला ने पोक्सो अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत आरोपी को दोषी माना और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाया और तीन से 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। इतना ही नहीं आरोपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए अदालत ने कहा कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
अभियोजन के मुताबिक 17 दिसंबर 2015 को शहर की पुलिस को बच्ची के यौन उत्पीड़न की जानकारी मिली थी। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। आरोपी ने लड़की के घरवालों को यह परिसर किराये पर रहने के लिये दिया था।
दिल्ली में 13 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न
इससे कुछ हफते पहले दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न और उसे बर्बर ढंग से जख्मी करने का मामला सामने आया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित बच्ची की उम्र महज 13 साल है। इस अपराध के बाद दिपहुंटे थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री भी बच्ची से मिलने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट अपराध के बारे में बताते हुए लिखा कि एक 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत भरी वारदात की जानकारी ने आत्मा को अंदर तक झकझोर दिया।