विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु में हाईवे पर साइनबोर्ड हिंदी में लिखने पर विवाद, विजय सरकार ने दो अधिकारियों को किया सस्पेंड

Published: Fri, 02 Oct 2026 01:30 PM (IST)

तमिलनाडु सरकार ने राज्य में अपनी दो-भाषा नीति का कड़ाई से पालन करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। एक ...और पढ़ें

विजय सरकार का एक्शन।

विजय सरकार का एक्शन।

HighLights

  1. तमिलनाडु सरकार ने द्वि-भाषा नीति का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की।

  2. हाईवे साइनबोर्ड पर हिंदी शब्दों के उपयोग के लिए अधिकारी निलंबित।

  3. सरकार ने दो-भाषा नीति का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने राज्य में भाषा नीति का कड़ाई से पालन कराते हुए एक बड़ा एक्शन लिया है। राज्य के एक स्टेट हाईवे पर लगे साइनबोर्ड पर हिंदी शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

मामले में सरकार ने साफ कर दिया है कि राज्य में केवल दो-भाषा नीति तमिल और अंग्रेजी का ही पालन किया जाएगा और इसका उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

तमिलनाडु सरकार की तरफ से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, हाईवे डिपार्टमेंट के दो सहायक इंजीनियरों ने नियमों के विरुद्ध जाकर एक स्टेट हाईवे के साइनबोर्ड पर हिंदी शब्दों का उपयोग किया था।

सरकार की स्थापित 'दो-भाषा नीति' के तहत केवल तमिल और अंग्रेजी भाषाओं का ही उपयोग किया जाना अनिवार्य है। इस नीति का उल्लंघन करने पर सरकार ने तुरंत सख्त कदम उठाया।

अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई

बता दें कि साइनबोर्ड पर हिंदी के इस्तेमाल को गंभीर लापरवाही मानते हुए दोनों सहायक इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

तमिलनाडु सरकार ने अपनी विज्ञप्ति में साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई भी अधिकारी तयशुदा दो-भाषा नीति का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।