Move to Jagran APP

तमिलनाडु के कोयंबटूर में भाजपा कार्यालय पर अराजक तत्वों ने फेंका पेट्रोल बम, सीसीटीवी के जरिए संदिग्धों को पहचानने की कोशिश

कोयंबटूर शहर में भाजपा कार्यालय के पास गुरुवार रात अराजक तत्वों ने पेट्रोल से भरी बोतल फेंक दी। इससे तनाव फैल गया। इससे किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की है।

By AgencyEdited By: Amit SinghPublished: Fri, 23 Sep 2022 04:30 AM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 06:30 AM (IST)
तमिलनाडु के कोयंबटूर में भाजपा कार्यालय पर अराजक तत्वों ने फेंका पेट्रोल बम, सीसीटीवी के जरिए संदिग्धों को पहचानने की कोशिश
पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन की तैयारी

कोयंबटूर, एएनआइ: कोयंबटूर शहर में भाजपा कार्यालय के पास गुरुवार रात अराजक तत्वों ने पेट्रोल से भरी बोतल फेंकी। इससे तनाव फैल गया। इससे किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की है। पुलिस के अनुसार, वीकेके मेनन रोड पर कुछ संदिग्ध लोगों के टहलने की सूचना मिली है। सीसीटीवी के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

loksabha election banner

वहीं, तमिलनाडु पुलिस ने द्रमुक सांसद ए राजा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा जिलाध्यक्ष उथमरामसामी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा है कि हाल ही में उथमरामसामी ने द्रमुक सांसद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।

इस मामले में उन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, भाजपा ने भी कमर कस ली है। पार्टी की राज्य इकाई 26 सितंबर को ए राजा द्वारा हिंदुओं और हिंदू धर्म के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा करने के लिए विरोध मार्च करेगी। जारी एक बयान में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही गिरफ्तारी के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध मार्च निकाला जाएगा।                                                                                                                                                                            


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.