विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडुः फर्जी बाबा बनकर महिलाओं का करता था यौन शोषण, हिडन कैमरे से रिकॉर्ड की अश्लील वीडियो

Published: Mon, 21 Sep 2026 03:52 PM (IST)

सेलम पुलिस ने एक ढोंगी तांत्रिक विजयराजा को महिलाओं और नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने, अश्लील वीडियो बनाकर डार्क वेब पर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सेलम में ढोंगी तांत्रिक विजयराजा गिरफ्तार, यौन शोषण का आरोप (फोटो- AI जेनरेटेड)

सेलम में ढोंगी तांत्रिक विजयराजा गिरफ्तार, यौन शोषण का आरोप (फोटो- AI जेनरेटेड)

HighLights

  1. सेलम में ढोंगी तांत्रिक विजयराजा गिरफ्तार, यौन शोषण का आरोप।

  2. महिलाओं और लड़कियों के अश्लील वीडियो डार्क वेब पर बेचे।

  3. नशीला पदार्थ देकर हिडन कैमरे से बनाता था आपत्तिजनक वीडियो।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के सेलम में पुलिस ने एक ढोंगी तांत्रिक को महिलाओं और नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और उनके अश्लील वीडियो बनाकर डार्क वेब पर बेचने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी वाझापाड़ी क्षेत्र में तंत्र-मंत्र का केंद्र चलाता था।

हिडन कैमरों से बनाता था वीडियो

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,'गिरफ्तार आरोपी की पहचान 50 साल की विजयराजा के रूप में हुई है। वो वाझापाड़ी के पास शनीश्वर नाम ले तंत्र-मंत्र केंद्र चलता था। आरोपी पूजा-पाठ के नाम पर आने वाली महिलाओं और स्कूली छात्राओं के वीडियो रिकॉर्ड करता था। आरोपी ने इन वीडियो के लिए परिसर में कैमरे छिपा कर रखे थे।

नशीला पदार्थ पीलाकर बनाता था वीडियो

मामले की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी महिलाओं को नशीला पदार्थ मिला प्रसाद या पानी देकर बेहोश कर देता था और फिर उनके आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर डार्क वेब पर मोटी रकम के बदले बेच देता था। पुलिस को आरोपी के लैपटॉप से महिलाओं और छात्राओं के 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं।

कैसे सामने आया तांत्रिक का घिनौना सच?

इस पूरे घिनौने खेल का पर्दाफाश तब हुआ, जब गणेश चतुर्थी के दौरान एक स्कूली छात्रा चंदा इकट्ठा करने गई और आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। छात्रा ने डरकर अपने परिवार को जानकारी दी।

इसके बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने उसके शनीश्वर नाम के केंद्र पर पहुंचकर उसे पकड़ने की कोशिश की। भीड़ को आता देख आरोपी मौके से भाग गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने तलाशी लेकर उसे पास ही से पकड़ लिया और धुनाई के बाद वाझापाड़ी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

काम छूटा तो बन गया फर्जी बाबा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो पहले एक बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में मजदूरी करता था। फैक्ट्री बंद होने के बाद उसके पास कमाई का कोई जरिया नहीं बचा तो उसने खुद को तांत्रिक घोषित कर दिया। उसने कबूला कि एक अंतरर्राष्ट्रीय वेबसाइट उसे ऐसे वीडियो के बदले अच्छे पैसे देती थी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की जांच की जा रही है कि इस अपराध में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है या नहीं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के पास से फोन और अन्य डिजिटल उपकरण भी जब्त किए हैं और मामले की जांच अभी जारी है।