Move to Jagran APP

Tamil Nadu Local Body Polls: हिजाब पहन वोट डालने आई महिला पर बूथ कमेटी सदस्‍य ने जताया विरोध, 11 वर्ष बाद हो रहे चुनाव

तमिलनाडु में 11 साल के बाद आज शहरी स्थानीय निकाय चुनाव हो रहा है। यह सुबह सात बजे से शुरु हो गया है जिसमें 21 निगमों 138 नगर पालिकाओं और 490 नगर पंचायतों में 12607 पदों के लिए 57 778 उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े हैं।‌

By Ashisha RajputEdited By: Published: Sat, 19 Feb 2022 12:16 PM (IST)Updated: Sat, 19 Feb 2022 12:52 PM (IST)
Tamil Nadu Local Body Polls: हिजाब पहन वोट डालने आई महिला पर बूथ कमेटी सदस्‍य ने जताया विरोध,  11 वर्ष बाद हो रहे चुनाव
Tamil Nadu Local Body Polls: 11 साल बाद तमिलनाडु में आज हो रहे हैं स्थानीय निकाय चुनाव

चेन्नई, एएनआइ। तमिलनाडु में 11 साल के बाद आज शहरी स्थानीय निकाय चुनाव हो रहा है। यह सुबह सात बजे से शुरु हो गया है, जिसमें 21 निगमों, 138 नगर पालिकाओं और 490 नगर पंचायतों में 12,607 पदों के लिए 57, 778 उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े हैं।‌ अपना-अपना वोट डालने के लिए आज विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से  मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

loksabha election banner

एक ही चरण में हो रहा है चुनाव

11 साल के लंबे वक्त के अंतराल के बाद हो रहे शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए एक ही चरण में मतदान पूरा किया जा रहा है। बता दें कि मतदान सुबह सात बजे से शुरु हो चुका है, जबकि शाम छह बजे यह खत्म होगा। वहीं तमिलनाडु राज्य चुनाव आयोग (TNSEC) के अनुसार, COVID-19 लक्षणों वाले मतदाताओं और जो संक्रमित हैं, उन्हें शाम 5 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान करने की अनुमति दी जाएगी। चुनाव के वोटों की गिनती 22 फरवरी को की जाएगी। चुनाव के विजेता और नए चयनित सदस्य 2 मार्च को अपने पद का कार्यभार संभालेंगे।

आपको बता दें कि अक्टूबर 2016 में, चुनाव निर्धारित किए गए थे, लेकिन चुनाव मद्रास उच्च न्यायालय के निर्देश के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया था, जिसके इसके बाद, कई कारणों के चलते चुनाव में देरी होती गई।

बता दें कि निगम के महापौर व उप महापौर के लिए परोक्ष चुनाव तथा नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन चार मार्च को होगा।

शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है। 12,607 पदों के लिए 57,778 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके लिए कुल 31,150 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और लगभग लाख पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

आज के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में 5,960 संवेदनशील बूथ हैं। वोट डालने के लिए आज सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस चुनाव में 1.42 करोड़ महिलाओं, 1.37 करोड़ पुरुष और 4,300 से अधिक बुजुर्ग लोगों सहित 2.79 करोड़ से अधिक निवासी मतदान के लिए योग्य हैं।

कौन से नेताओं ने लिया शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में भाग

शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK), अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) और भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, नाम तामिलर काची, पट्टाली मक्कल काची, मक्कल निधि मय्यम और अम्मा मक्कल मुनेत्र कज़गम सहित प्रमुख राजनीतिक दल, 21 निगमों, 138 नगर पालिकाओं और 490 नगर पंचायतों के चुनाव में भाग ले रहे हैं।

हिजाब पहन कर वोट देने आई महिला पर मचा बवाल

तमिलनाडु शहरी स्थानीय निकाय के एक मतदान केंद्र पर हिजाब पहन कर वोट देने आई महिला पर मचा बवाल गया। भाजपा बूथ समिति के एक सदस्य ने मदुरै में एक मतदान केंद्र पर हिजाब पहनकर पहुंची एक महिला मतदाता पर आपत्ति जताई, उन्होंने महिला से हिजाब उतारने के लिए कहा, जिसके बाद DMK, AIADMK सदस्यों ने उनका विरोध किया। 

मामले की झड़प बढ़ने पर पुलिस ने बीच में हस्तक्षेप किया और मामले को शांत करने की कोशिश की।

इस पूरे मामले में द्रमुख (DMK) विधायक उदयनिधि स्टालिन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ऐसा ही करती आई है। हम पूरी तरह से इसके खिलाफ हैं। तमिलनाडु की जनता जानती है कि किसे चुनना है और किसे नकारना है।' उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोग इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

डीएमके सांसद कनिमोझी ने राज्य के शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए चेन्नई के मायलापुर में सेंट एब्बास गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। पोलिंग बूथ पर हिजाब पहने वोट देने आई महिला पर हुए विवाद पर डीएमके सांसद कनिमोझी का बयान सामने आया हैं।

डीएमके सांसद कनिमोझी कहा, 'यह बहुत दुख की बात है कि वे धर्म के नाम पर लोगों को लोगों के खिलाफ कर देते हैं। एक महिला जो पहनवा चुनती है वह उसका अधिकार है। मुझे नहीं लगता कि किसी को यह तय करने का अधिकार है कि यह बहुत अधिक है या बहुत कम।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.