Karur Stampede: 38 शवों की हुई पहचान, 2 घायलों की हालत गंभीर; कलेक्टर-डॉक्टर ने दिया भगदड़ पर अपडेट
तमिलनाडु के करूर में भगदड़ मचने से 39 लोगों की जान चली गई जिनमें 17 महिलाएं शामिल हैं। डिंडीगुल के जिला कलेक्टर एस सरवनन ने बताया कि 38 मृतकों की पहचा ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के करूर में मची भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 17 महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से 38 लोगों की पहचान हो चुकी है।
डिंडीगुल के जिला कलेक्टर एस सरवनन ने इसकी जानकारी दी है। उनका कहना है कि एक महिला की पहचान अभी तक नहीं हुई है और न ही उसके परिजनों का कुछ पता चला है।
एस सरवनन के अनुसार,
पुलिस महिला के परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। एक बार सबकी पहचान पूरी हो जाए, तो सभी का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
2 लोगों की हालत गंभीर
जिला कलेक्टर एस सरवनन का कहना है कि 14 शव पहले ही परिजनों को सौंप दिए गए हैं। वहीं, डॉक्टर सुगांथी राजकुमारी का कहना है कि घायलों को बीती रात ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है।
डॉक्टर राजकुमारी ने बताया, "हमें कुल 39 शव मिले हैं। 31 लोगों का पोस्टमार्टम हो चुका है। 2 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।"

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।