Move to Jagran APP

तमिलनाडु सरकार ने केंद्र से तमिल को देश की आधिकारिक भाषा घोषित करने का किया अनुरोध

भारत में हिन्दी और अंग्रेज़ी भारत सरकार की आधिकारिक भाषाएँ हैं वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा को सूचित किया कि तमिलनाडु सरकार ने तमिल को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक घोषित करने का अनुरोध किया है।

By Ashisha RajputEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 04:37 PM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 04:44 PM (IST)
तमिलनाडु सरकार ने केंद्र से तमिल को देश की आधिकारिक भाषा घोषित करने का किया अनुरोध
तमिलनाडु सरकार ने केंद्र से तमिल को देश की आधिकारिक भाषा घोषित करने का किया अनुरोध

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत में अनेक भाषाए बोली जाती हैं। भारत की इसी विभिन्‍नता की तह में एक ऐसी एकता और समता फैली हुई है कि जो पूरे देश को जोड़े हुए है, जिनमें हिन्दी और अंग्रेज़ी भारत सरकार की आधिकारिक भाषाएं हैं, जबकि कन्नड़, तेलुगू, संस्कृत, तमिल और ओड़िया आधिकारिक रूप से भारत की शास्त्रीय भाषाएं हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा को सूचित किया कि तमिलनाडु सरकार ने तमिल को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक घोषित करने का अनुरोध किया है।

loksabha election banner

संसद में किया गया अनुरोध

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में तमिल भाषा को आधिकारिक भाषा करने की बात कही, उनका यह बयान उस समय आया जब भारत जन्नयाग काची के सांसद डॉ टी आर परिवेंद्र ने पूछा कि क्या हाल ही में तिरुवनंतपुरम में संपन्न हुई दक्षिणी परिषद की बैठक के दौरान तमिलनाडु सरकार ने तमिल को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक घोषित करने का मुद्दा उठाया है, उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसा श्रीलंका और सिंगापुर में किया गया है और थिर्टिकुर्रेई को एक राष्ट्रीय पुस्तक के रूप में घोषित किया गया है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब तमिल को अधिकारिक भाषा करने का अनुरोध किया जा रहा है, इससे पहले भी कई बार यह मांग उठाई जा चुकी है।

राज्यमंत्री ने निचले सदन को एक लिखित उत्तर में कहा, 'तमिलनाडु सरकार ने 14 नवंबर 2021 को तिरुपति में आयोजित दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 29वीं बैठक में तमिल को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक और तिरुक्कुरल को राष्ट्रीय पुस्तक के रूप में घोषित करने का अनुरोध किया है। हालांकि, इस मुद्दे पर बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। आपको बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर को शुरू हुआ जो 23 दिसंबर को समाप्त होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.