विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद लगी आग, चार लोगों की मौत और 5 घायल

By Agency Edited By: Sakshi Pandey
Published: Tue, 01 Jul 2025 11:23 AM (IST)

Tamil Nādu Firecracker Factory Explosion तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा हादसा हो ...और पढ़ें

तमिलनाडु में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट। फोटो- ANI
तमिलनाडु में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट। फोटो- ANI

HighLights

  1. तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट।
  2. विरुधुनगर में स्थित शिवकाशी के पास चिन्नाकामनपट्टी में हुआ हादसा।
  3. हादसे में 4 लोगों की मौत और 5 घायल।

एजेंसी, विरुधुनगर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु में पटाखे की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग बुरी तरह से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह हादसा तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में हुआ। शिवकाशी के पास चिन्नाकामनपट्टी में पटाखों की फैक्ट्री थी, जिसमें अचानक आग लगने से जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज से आसपास के लोग भी बुरी तरह सहम गए हैं।

धमाके की वजह साफ नहीं

विरुधुनगर के पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धमाके क्यों और कैसे हुआ? इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। घायलों को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस धमाके का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है।

फैक्ट्री की दीवारें चकनाचूर

यह धमाका गोकुलेश फायरवर्क्स फैक्ट्री में हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि पूरी फैक्ट्री चकनाचूर हो गई। धमाके के बाद हर तरफ मलबा फैल हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

(एएनआई और पीटीआई के इनपुट के साथ)

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।