विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमिलनाडु: CM स्टालिन ने गर्भवती महिला व उसकी मां की मौत पर जताया दुख, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का ऐलान

By AgencyEdited By: Monika Minal
Published: Sat, 22 Oct 2022 11:01 AM (IST)

शुक्रवार को प्रसव पीड़ा के बाद मां के साथ अस्पताल जा रही महिला का एंबुलेंस पेड़ से टकरा गया और ...और पढ़ें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिला व उसकी मां की मौत पर जताया दुख
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिला व उसकी मां की मौत पर जताया दुख

चेन्नई, एएनआइ। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) ने शनिवार को दो महिलाओं की एंबुलेंस दुर्घटना में मौत पर दुख व्यक्त है। राज्य के सिवागंगई (Sivagangai) जिले में पेड़ से टकराने के कारण एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, मां-बेटी की पहचान विजयलक्ष्मी (55) और निवेता (21) के तौर पर हुई। निवेता गर्भवती थी और प्रसव पीड़ा के कारण मां बेटी एंबुलेंस में बैठे थे। तभी शुक्रवार को यह घटना घटी।  पीड़ित के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इसके तहत प्रत्येक पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।

सिवागंगई सरकारी अस्पताल जाने के क्रम में एंबुलेंस के ड्राइवर मलयरासन का नियंत्रण बिगड़ गया और यह सिवागंगई इलैयानकुडी रोड पर पेड़ से टकरा गया। दुर्घअना में निवेता और विजयलक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मलयरासन थिरुसेल्वी व एंबुलेंस स्टाफ सत्य गंभीर तोर पर जख्मी हो गए। इन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती किया गया।