विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष अन्नामलाई हिरासत में, राज्य सरकार के खिलाफ निकाला था जुलूस

By Agency Edited By: Sachin Pandey
Published: Fri, 20 Dec 2024 10:59 PM (IST)

K Annamalai Detained तमिलनाडु पुलिस ने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के.अन्नामलाई को हिरासत में ले लिया है। अन्नामलाई ने राज्य ...और पढ़ें

के अन्नामलाई और अन्य को कोयंबटूर में एक विरोध रैली के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया। (Photo- PTI)
के अन्नामलाई और अन्य को कोयंबटूर में एक विरोध रैली के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया। (Photo- PTI)

HighLights

  1. भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ निकाला था जुलूस।
  2. आतंकवाद का महिमामंडन किए जाने का लगाया आरोप।

पीटीआई, कोयंबटूर। तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के.अन्नामलाई ने काला शुक्रवार मनाते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने द्रमुक सरकार की ओर से आतंकवाद का महिमामंडन किए जाने की कड़ी निंदा की है। भाजपा और संघ के कार्यकर्ताओं के इसी विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लेने के दौरान तमिलनाडु की पुलिस ने अन्नामलाई समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

भाजपा के नेतृत्व में निकाले गए इस जुलूस में संघ के कई संगठनों ने भी हिस्सा लिया। इसमें हिंदू संगठन मुन्नानी के लोग भी शामिल रहे। जूलुस में शामिल होने वाले लोगों के हाथों में बैनर थे, जिन पर राज्य सरकार पर कोयंबटूर बम धमाकों के आतंकवादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया गया।

एसबाशा के जनाजे के जुलूस को निकालने की दी गई थी अनुमति

राज्य सरकार ने यहां कुछ ही दिन पहले प्रतिबंधित संगठन अलउम्मा के संस्थापक एसबाशा के जनाजे के जुलूस को निकालने की अनुमति दी थी। साथ ही उसको पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी। बाशा 1998 के बम धमाकों का दोषी है।

भाजपा को नहीं थी जुलूस की इजाजत: पुलिस

इस बीच पुलिस का कहना है कि भाजपा के जुलूस को पुलिस की इजाजत नहीं दी गई थी, इसीलिए इस जुलूस में शामिल होने वाले लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। गिरफ्तारी के समय अन्नामलाई ने एक पोस्ट में कहा कि भाजपा नेताओं को गिरफ्तार करने के द्रमुक सरकार के कायराना फैसले की वह निंदा करते हैं। भाजपा हमेशा प्रदेश की जनता की आवाज बनेगी और अत्याचारों के खिलाफ चुप नहीं रहेगी।

(इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।)