Move to Jagran APP

तमिलनाडु की राजनीति में नहीं थम रहा ऑडियो टेप मामला, स्टालिन पर और हमलावर हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई

कैबिनेट में उनका प्रभार बदलते ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अन्नामलाई एक बार फिर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने ऑडियो टेप जारी करने के मामले में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को मानहानि का एक और मुकदमा दर्ज कराने की चुनौती दी है।

By Jagran NewsEdited By: Vinay SaxenaPublished: Fri, 12 May 2023 11:45 PM (IST)Updated: Fri, 12 May 2023 11:45 PM (IST)
तमिलनाडु की राजनीति में नहीं थम रहा ऑडियो टेप मामला, स्टालिन पर और हमलावर हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई
अन्‍नामलाई ने स्टालिन को मानहानि का एक और मुकदमा दर्ज कराने की चुनौती दी है।

चेन्नई, पीटीआई। तमिलनाडु की राजनीति में ऑडियो टेप मामला थमने का नहीं ले रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा जारी किए गए ऑडियो टेप के बाद सीएम ने वित्तमंत्री रहे पलानीवेल थियागा राजन (पीटीआर) का मंत्रालय बदल दिया है। कैबिनेट में उनका प्रभार बदलते ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अन्नामलाई एक बार फिर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने ऑडियो टेप जारी करने के मामले में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को मानहानि का एक और मुकदमा दर्ज कराने की चुनौती दी है।

loksabha election banner

पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि सीएम स्टालिन खुद वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालने के लिए कई बार पीटीआर की प्रशंसा कर चुके थे। पीटीआर देशभर में द्रमुक की द्रविण आदर्श सरकार के ब्रांड एंबेसडर थे। ऐसे में ऑडियो क्लिप के लीक होते ही उनका मंत्रालय छीन लेना 'अस्वीकार्य' है। उन्होंने आरोप लगाया कि वंशवाद का प्रचार करने के लिए टीआरबी राजा को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है।

अभी हाल ही में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अन्नामलाई ने दो ऑडियो क्लिप जारी की थी। इसमें पीटीआर एक अन्य व्यक्ति से बातचीत कर रहे हैं और द्रमुक के पहले परिवार की संपत्ति पर टिप्पणी कर रहे हैं। हालांकि, पीटीआर ने ऑडियो क्लिप को मनगढ़ंत और फर्जी बताया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.