Move to Jagran APP

अंकोर वाट मंदिर के बाद ताजमहल है दूसरा सर्वोत्तम धरोहर

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची में सन 1368 में उत्तरी क्यूइ राजवंश के सू दा द्वारा निर्मित चीन की दीवार को भी शामिल किया है। दक्षिण अमेरिका में पेरू के माचू पिचू को चौथा स्थान मिला है।

By Tilak RajEdited By: Published: Thu, 07 Dec 2017 11:53 AM (IST)Updated: Thu, 07 Dec 2017 11:53 AM (IST)
अंकोर वाट मंदिर के बाद ताजमहल है दूसरा सर्वोत्तम धरोहर
अंकोर वाट मंदिर के बाद ताजमहल है दूसरा सर्वोत्तम धरोहर

नई दिल्ली, पीटीआइ। आगरा में सफेद संगमरमर से बना ताजमहल कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। एक ऑनलाइन ट्रैवेल पोर्टल के सर्वे में यह बात सामने आई है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बीवी मुमताज की याद में इस इमारत का निर्माण कराया था। दुनिया भर से हर साल करीब 80 लाख लोग ताजमहल देखने के लिए भारत आते हैं।

loksabha election banner

ऑनलाइन ट्रैवेल पोर्टल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की प्रतिक्रिया के आधार पर दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ यूनेस्को सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर स्थलों की सूची जारी की है। इसमें अंकोरवाट की निर्माण प्रक्रिया और इतिहास के बारे में दिलचस्प तथ्य दिया गया है।

सूची में सन 1368 में उत्तरी क्यूइ राजवंश के सू दा द्वारा निर्मित चीन की दीवार को भी शामिल किया है। दक्षिण अमेरिका में पेरू के माचू पिचू को चौथा स्थान मिला है। ब्राजील के इगाजु नेशनल पार्क, इटली का सासी ऑफ मटेरा, इजरायल का यरूशलम और तुर्की में इस्तांबुल के ऐतिहासिक क्षेत्र भी सूची में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: वेपर तकनीक से हो सकती है ताजमहल की सफाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.