दुष्कर्म आरोपित तैराकी कोच लाया गया गोवा, छह दिन रहेगा पुलिस हिरासत में
तैराकी कोच सुरजीत गांगुली को गोवा की एक अदालत ने रविवार को छह दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इससे पहले गांगुली को दिल्ली से शनिवार रात गोवा के मापुसा थाने लाया गया।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 10:45 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 10:45 PM (IST)
पणजी, प्रेट्र। दुष्कर्म के आरोप में दिल्ली में गिरफ्तार किए गए तैराकी कोच सुरजीत गांगुली को गोवा की एक अदालत ने रविवार को छह दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इससे पहले गांगुली को दिल्ली से शनिवार रात गोवा के मापुसा थाने लाया गया।
डीएसपी गजानन प्रभुदेसाई ने बताया, 'रविवार की सुबह गांगुली को मापुसा में जूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे छह दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।' दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद वहां की कोर्ट ने उसे तीन दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर गोवा पुलिस को सौंप था।
गोवा तैराकी संघ के कर्मचारी गांगुली ने मापुसा में कथित तौर पर नाबालिग से दुष्कर्म किया था। लड़की के पिता ने बंगाल के हुगली जिले के रिशरा थाने में मामले की शिकायत की थी। बंगाल पुलिस से ई-मेल के जरिये इस शिकायत को प्राप्त करने के बाद गोवा पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें