Move to Jagran APP

अनंत कुमार : कैबिनेट मंत्री

नई दिल्ली। भाजपा के सदस्य अनंत कुमार का जन्म 22 जुलाई 1959 को हुआ था। वह कर्नाटक के बेंगलूर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। अनंत कुमार छ: बार इस क्षेत्र से विजयी रहे हैं। राष्ट्र्रीय स्वयं सेवक संघ से प्रेरित अनंत कुमार भारतीय जनता पार्टी की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भी सदस्य रहे। वह 1996 में 11वें लोकसभा

By Edited By: Published: Mon, 26 May 2014 06:44 PM (IST)Updated: Mon, 26 May 2014 06:52 PM (IST)
अनंत कुमार : कैबिनेट मंत्री

नई दिल्ली। भाजपा के सदस्य अनंत कुमार का जन्म 22 जुलाई 1959 को हुआ था। वह कर्नाटक के बेंगलूर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। अनंत कुमार छ: बार इस क्षेत्र से विजयी रहे हैं।

loksabha election banner

राष्ट्र्रीय स्वयं सेवक संघ से प्रेरित अनंत कुमार भारतीय जनता पार्टी की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भी सदस्य रहे।

वह 1996 में 11वें लोकसभा चुनाव में भी अपने निर्वाचन क्षेत्र बेंगलोर द. से विजयी रहे थे। 1998 में वह पुन: विजयी होकर अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल हुए और नागर विमानन मंत्री का कार्यभार संभाला।

1999 में वह पुन: निर्वाचित होकर राष्ट्र्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। इसके अलावा उन्होंन पर्यटन, खेल एवं युवा मामले, संस्कृति और शहरी विकास और गरीबी उन्मूलन जैसे विभिन्न मंत्रालयों को भी संभाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.