कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं नित्यानंद स्वामी
विवादास्पद स्वामी नित्यानंद के गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अब उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। पुलिस ने एहतियातन नित्यानंद के आश्रम को चारो तरफ से घेर लिया है। वही नित्यानंद पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार के बाद अब उनके आश्रम से कर्मियो ने जाना भी शुरू कर दिया है। इस बीच नित्यानंद की गिरफ्तारी को पुलिस जगह जगह छापे मार रही है। हालांकि आश्रम की वेबसाइट मे कहा गया है कि स्वामी नित्यानंद जल्द ही सभी के सामने आएंगे।
बेंगलूर। विवादास्पद स्वामी नित्यानंद के गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अब उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। पुलिस ने एहतियातन नित्यानंद के आश्रम को चारों तरफ से घेर लिया है। वहीं नित्यानंद पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार के बाद अब उनके आश्रम से कर्मियों ने जाना भी शुरू कर दिया है। इस बीच नित्यानंद की गिरफ्तारी को पुलिस जगह जगह छापे मार रही है। हालांकि आश्रम की वेबसाइट में कहा गया है कि स्वामी नित्यानंद जल्द ही सभी के सामने आएंगे।
इससे पूर्व एक टीवी पत्रकार से मारपीट और यौन उत्पीड़न के ताजा आरोपों में घिरे विवादास्पद बाबा नित्यानंद स्वामी को गिरफ्तार करने के लिए कर्नाटक सरकार ने सोमवार को सर्च वारंट जारी कर दिया। सरकार ने नित्यानंद के ध्यानपीठम आश्रम में ताला लगाने का भी आदेश दिया है।
ताजा मामला पिछले हफ्ते आश्रम में संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक क्षेत्रीय टीवी न्यूज चैनल के पत्रकार के साथ मारपीट की घटना से जुड़ा है। इस घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।
राज्य के पुलिस महानिदेशक लालरोखुमा पचाऊ और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि नित्यानंद को दो दिनों में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नित्यानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न के हालिया आरोपों के बाद मुख्यमंत्री ने बाबा के आश्रम में ताला लगाने का भी आदेश दिया है। गौड़ा के अनुसार सरकार नित्यानंद की जमानत को रद कराने के लिए सरकार कदम उठाएगी।
बलात्कार के आरोप में हिमाचल के सोलन से गिरफ्तारी के बाद नित्यानंद को अदालत ने जमानत पर रिहा कर था। हाल में नित्यानंद की मुश्किलें उस समय बढ़ गईं जब एक कन्नड़ टीवी चैनल ने कुछ महिलाओं द्वारा आश्रम में यौन उत्पीड़न की शिकायतों को प्रमुखता से प्रसारित किया। इसके बाद कांग्रेस और जद [एस] के अलावा कुछ संगठनों ने नित्यानंद के आश्रम को तत्काल बंद करने की मांग तेज कर दी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर