Surya Grahan 2019: दशक का आखिरी सूर्य ग्रहण खत्म, ग्रहण के बाद लोगों ने लगाई पवित्र डुबकी
Surya Grahan 2019 आज दशक का आखिरी सूर्यग्रहण लगा। सूर्यग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 47 मिनट पर खत्म हुआ।
नई दिल्ली, एजेंसियां।Surya Grahan 2019, देश के कई हिस्सों में गुरुवार की सुबह सूर्य ग्रहण देखा गया। ओडिशा, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली सहित कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण देखा गया। यह इस दशक का आखिरी सूर्यग्रहण था। साल 2019 का यह आखिरी सूर्यग्रहण खत्म हो चुका है। देश के अलग-अलग हिस्सों में सूर्यग्रहण देखा गया। सूर्यग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 57 मिनट तक चला। यह खंडग्रास सूर्यग्रहण है और यह सूर्य ग्रहण पौष मास की अमावस्या पर लगा है। केरल, गुजरात, ओडिशा समेत देश के कई शहरों में सूर्यग्रहण देखा जा रहा है।
सूर्यग्रहण खत्म, लोगों ने लगाई पवित्र डुबकी
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज सुबह करीब 10 बजकर 57 मिनट पर खत्म हो गया। सूर्य ग्रहण के बाद स्नान के लिए देश के कई तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। ग्रहण का सूतक काल खत्म होने के बाद मंदिरों में शुद्धिकरण भी किया गया।माना जाता है कि ग्रहणकाल बीत जाने के बाद नदी या सरोवर स्नान के बाद दान करना महत्वपूर्ण होता है।
सूर्यग्रहण के बाद वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार समेत पूरे देश में नदियों के किनारे लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रयागराज में सूर्यग्रहण खत्म होते ही लोग संगम तट पहुंचे। यहां पर लोगों में गंगा में स्नान और फिर दान किया। संगम तट पर स्नान के लिए आज बड़ी संख्या में लोग जुटे। भयंकर ठंड के बावजूद स्नान करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।वाराणसी में भी सूर्यग्रहण के बाद घाटों पर लोगों का हूजुम उमड़ पड़ा।
देश की राजधानी दिल्ली में यह सूर्यग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनय से शुरू होकर 10 बजकर 57 मिनट तक दिखेगा। उत्तर भारत में यह सूर्यग्रहण पूर्ण नहीं था, जबकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में पूर्ण सूर्यग्रहण यानी कुंडलाकार सूर्यग्रहण नजर आया।
दुबई में सूर्यग्रहण देखा गया।दुबई और अबूधाबी में सूर्यग्रहण पर, रिंग ऑफ फायर का अद्भुत नजारा दिखा, इस दौरान सूर्य, रिंग ऑफ फायर की तरह दिखा।
Solar eclipse witnessed in Dubai. #SolarEclipse https://t.co/rBM3tCDaTv" rel="nofollow pic.twitter.com/y9jmsR85lu
— ANI (@ANI) December 26, 2019
साल का आखिरी सूर्यग्रहण फिलहाल चल रहा है।चेन्नई में भी सूर्यग्रहण देखा गया।
Tamil Nadu: Solar eclipse witnessed in Chennai pic.twitter.com/7cDz6NSgmc
— ANI (@ANI) December 26, 2019
गुजरात के अहमदाबाद में सूर्यग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव दिखा।यहां सबसे अधिक प्रभावी सूर्यग्रहण देखा गया है।
Gujarat: Solar eclipse witnessed in Ahmedabad. pic.twitter.com/EpUqIDWOpD
— ANI (@ANI) December 26, 2019
केरल में भी सूर्यग्रहण देखा गया है। यहां कोच्चि में सूर्यग्रहण के लगने के बाद पहली तस्वीर सामने आई है।
Kerala: Solar eclipse begins; latest visuals from Kochi. pic.twitter.com/qdt0O52ZiX
— ANI (@ANI) December 26, 2019
ओडिशा में भी सूर्यग्रहण का प्रभाव है। सूर्यग्रहण शुरू होने के बाद वहां यह तस्वीरें सामने आईं।
Odisha: Solar eclipse begins; latest visuals from Bhubaneswar. pic.twitter.com/iWtol26BlA
— ANI (@ANI) December 26, 2019
सूर्यग्रहण एक प्राकृतिक खगोलीय घटना है जिसमें सूर्य और पृथ्वी के मध्य में चंद्रमा आ जाता है। दक्षिण भारत इस यादगार खगोलीय घटना के मामले में भाग्यशाली रहा, क्योंकि यहां लोग पूर्ण सूर्यग्रहण देख सके।यहां तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के कई हिस्सों में पूर्ण सूर्यग्रहण नजर आया।
कहां और कितने देेर तक दिखा सूर्यग्रहण ?
दुनिया में सबसे पहले सूर्यग्रहण कतर और ओमान में शुरू हुआ।भारत में प्रमुख शहरों सबसे पहले मुंबई में 8 बजकर 4 मिनट पर शुरू हुआ और सबसे आखिर तक अगरतला में 11 बजकर 39 मिनट तक देखा गया। वहीं पोर्ट ब्लेयर में सबसे अधिक समय 3 घंटे 36 मिनट तक सूर्यग्रहण रहा।
दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक, जानें कब लगेगा सूर्यग्रहण
नई दिल्ली की बात करें तो यहां सूर्यग्रहण करीब 8 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा और 10 बजकर 57 मिनट पर खत्म हो गया। करीब 9.30 बजे दिल्ली में सूर्यग्रहण अपने चरम पर रहा। वहीं चंडीगढ़ में सूर्यग्रहण की अवधि 8 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 54 मिनट तक रही। 9 बजकर 37 मिनट पर यहां सूर्यग्रहण अपने चरम पर रहा।इसके अलावा श्रीनगर में सूर्यग्रहण 8 बजकर 22 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 48 मिनट तक चला। करीब 9.30 बजे यह सबसे अधिक प्रभावी रहा।
इसे भी देखें: Solar Eclipse: PM Modi ने अपनी तस्वीर का meme बनाने वाले कमेंट पर कहा- Enjoy
इसे भी देखें: Surya Grahan 2019 Live: सूर्य ग्रहण खत्म, लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी; आप भी देखें तस्वीरें