सर्जिकल स्ट्राइक पाक के खिलाफ भारत का आक्रमक कदम
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान छद्म युद्ध के जरिये हमेशा भारत को अस्थिर करने के लिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा है। वह पिछले 30 वर्षों से यह काम कर रहा है।
बेंगलुरु, प्रेट्र। ले. जनरल (सेवानिवृत्त) रमेश हलगली ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पाक के खिलाफ भारत का आक्रामक कदम था। भारत अपने रक्षात्मक रुख को छोड़ आक्रामक को अपनाने की तरफ बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान छद्म युद्ध के जरिये हमेशा भारत को अस्थिर करने के लिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा है। वह पिछले 30 वर्षों से यह काम कर रहा है। यही कारण है कि उसके नापाक इरादों को नाकाम कर हमने बताया कि भारत एक मजबूत सक्षम देश है।
यह भी पढ़ें: उद्धव ने कहा, हमारे पास भी है मोदी और अमित शाह की कुंडली
ले. जन. हलगली शनिवार को यहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम रक्षात्मक रूपरेखा के तहत काम कर रहे थे जिसमें 2016 में बदलाव आया। 2016 में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पता चला कि पाकिस्तान को तबाह करने के लिए भारत सर्जिकल स्ट्राइक करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भारत को रक्षात्मक से आक्रामक की ओर कदम बढ़ाने को तेज करने की जरूरत है। इस अवसर पर पूर्व सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन ने कहा कि टेरर प्रूफ करने की बात करना भारी भूल है क्योंकि देश इंटरनेट सक्षम आतंक के नए युग में प्रवेश कर चुका है।
यह भी पढ़ें: अमर सिंह ने की मोदी की तारीफ, भाजपा में जाने के इच्छुक