विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Suresh Raina ED Summon: पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से पूछताछ जारी, अवैध सट्टेबाजी एप में आया नाम

Published: Wed, 13 Aug 2025 12:38 PM (IST)Updated: Wed, 13 Aug 2025 12:40 PM (IST)

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी के सामने पेश हुए। प्रवर्तन निदेशालय उनसे धन शोधन निवारण ...और पढ़ें

ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत सुरेश रैना का बयान दर्ज करेगी।
ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत सुरेश रैना का बयान दर्ज करेगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष एक कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए पेश हुए।

सूत्रों ने बताया कि ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी क्योंकि यह जांच 1xBet नामक एक "अवैध" सट्टेबाजी ऐप से जुड़ी है।

ऐसा माना जा रहा है कि 38 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर कुछ विज्ञापनों के माध्यम से इस ऐप से जुड़े हुए हैं। ईडी पूछताछ के दौरान इस ऐप से उनके संबंधों को समझना चाहता है।

एजेंसी अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जिन पर कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने या भारी मात्रा में कर चोरी करने का आरोप है।

(एएनआई इनपुट्स के साथ)