विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट को अगले हफ्ते मिल सकते हैं तीन नए जज, कोलेजियम ने की सिफारिश

Published: Fri, 02 Oct 2026 11:13 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट को अगले सप्ताह तीन नए जज मिलने की संभावना है, जिनकी सिफारिश कोलेजियम ने 29 सितंबर को की ...और पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट में अगले हफ्ते होगी तीन नए जजों की नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट में अगले हफ्ते होगी तीन नए जजों की नियुक्ति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में अगले सप्ताह तीन नए जजों की नियुक्ति होने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने 29 सितंबर को तीन हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को शीर्ष न्यायालय में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी।

नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े सूत्रों के अनुसार, गुजरात हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किया जा सकता है।

सूत्रों ने बताया कि इन नियुक्तियों की प्रक्रिया अगले सप्ताह तक पूरी होने की संभावना है। औपचारिक शपथ लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हो जाएगी, जो स्वीकृत संख्या से एक कम होगी।

फिलहाल प्रधान न्यायाधीश समेत सुप्रीम कोर्ट में 34 न्यायाधीश हैं। सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट एक्ट, 2026 के बाद सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी गई है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)