सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा सुधार वाली PIL खारिज की, CJI सूर्यकांत बोले- सरकार ने बना रखी है टास्क फोर्स
सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षाओं के ढांचे में सुधार के लिए दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने ...और पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा सुधार वाली PIL खारिज की।
HighLights
सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा सुधार PIL खारिज की।
सरकार ने पहले ही उच्चस्तरीय टास्क फोर्स बनाई।
याचिकाकर्ता ने टास्क फोर्स के समक्ष पेश नहीं हुए।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने उस जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें परीक्षाओं के ढांचे में प्रणालीगत और डिजिटल खामियों की जांच के लिए एक स्वतंत्र बहु-विषयक विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की पीठ ने दीन दयाल सैनी की याचिका खारिज करते हुए कहा कि केंद्र सरकार पहले ही एक उच्चस्तरीय टास्क फोर्स गठित कर चुकी है।
पीठ ने कहा, 'सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने माना कि कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने उच्चस्तरीय टास्क फोर्स गठित किया है और उससे 13 सितंबर, 2026 तक सुझाव मांगे गए थे।'
पीठ ने कहा, 'याचिकाकर्ता ने इस टास्क फोर्स के समक्ष पेश होने के अवसर का लाभ नहीं उठाया। इस मुद्दे पर सक्षम अधिकारी पहले ही संज्ञान ले चुके हैं। इसलिए इस रिट याचिका पर सुनवाई का कोई आधार नहीं बनता। इसे खारिज किया जाता है।'
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
